बच्चा होने के बाद पति-पत्नी के बीच आते हैं ये 7 बड़े बदलाव, पहला वाला बदल देता है उनकी जिंदगी

By मेघना वर्मा | Published: February 24, 2020 10:42 AM2020-02-24T10:42:11+5:302020-02-24T10:42:11+5:30

बच्चा होने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि पति-पत्नी क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते। बच्चों में वो इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिलता।

How a husband-wife Relationship Changes After Having Kids | बच्चा होने के बाद पति-पत्नी के बीच आते हैं ये 7 बड़े बदलाव, पहला वाला बदल देता है उनकी जिंदगी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsखुद को भूलकर वो बच्चे में इतना बिजी हो जाते हैं कि उन्हें करीब आने का वक्त नहीं मिलता।बच्चा होने के बाद अचानकर बहुत सारी जिम्मेदारियां एक साथ बढ़ जाती है।

पति-पत्नी के रिश्ते में उस समय एक और खूबसूरत मोड़ आता है जब दोनों पहली बार पैरेंट्स होने का एहसास करते हैं। हाथ में अपने बच्चे को लेकर उन्हें पहली बार मां-बाप बनने का एहसास होता है। उनकी जिंदगी में आया बच्चा उन्हें सभी मुसीबतों से कुछ समय के लिए उबारता है और उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लाता है। 

बच्चा होने के साथ ही पति-पत्नी के सामने बहुत सारे चैलेंज्स भी आते हैं। जिन्हें दोनों को ही निभाना पड़ता है। बच्चा होने के बाद अक्सर देखा गया है कि पति और पत्नी के रिश्ते के बीच भी बदलाव आता है। इस बदलाव पर अक्सर पार्टनर ध्यान नहीं देते और उनके बीच-लड़ाई झगड़े होने शुरू हो जाते हैं, लेकिन अगर आप इस चीज को थोड़ा सा समय देंगे और इन बदलाव पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपको समझ आ जाएगा कि ये बदलाव बड़े खूबसूरत हैं।

आप भी जानिए एक पैरेंट बनने के बाद एक पति-पत्नी के बीच क्या आता है बदलाव-

1. बच्चे की वजह से सेट हो जाता है शेड्यूल

बच्चे होने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि पति-पत्नी नियम से सारे काम करने लगते हैं। फिर चाहे वो सुबह समय पर उठना हो या समय पर सोना। सभी अपने-अपने कामों को शेड्यूल समय पर करने लगते हैं। जिससे उनके रिश्ते में धीरे-धीरे बदलाव आने लगता है। इस रूटीन का असर कहीं ना कहीं उनकी बॉडी पर भी पड़ता है। 

2. खुद को भूल बच्चों में हो जाते हैं गुम

बच्चा होने के बाद, कपल्स एक-दूसरे के पति-पत्नी कम और अपने बच्चे के पैरेंट्स होने का फर्ज ज्यादा निभाने लगते हैं। एक-दूसरे को भूलकर वो एक अभिवावक की तरह बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में लग जाते हैं। फिर चाहे वो बच्चे के लिए खाना तैयार करना हो या उसे नहलाना। दोनों मिलकर सभी काम करते हैं।

3. क्वालिटी टाइम के लिए भी नहीं मिलता समय

ये एक बड़ा बदलाव है। बच्चा होने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि पति-पत्नी क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते। बच्चों में वो इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिलता। मगर यदि संभव हो तो महीने में एक बार खुद के लिए समय निकालिए और कहीं छोटी सी डिनर डेट पर जरूर जाइए।

4. कभी-कभी असमर्थ सा होता है फील

बहुत से लोगों ने इस बात को फील किया है कि बच्चे होने के कुछ समय बाद वो असमर्थ सा फील करने लगते हैं। उन्हें ऐसा लगता है जैसे इस जिम्मेदारी में वो अकेले हैं और कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा। वैसे ऐसा फील होना भी स्वाभाविक है क्योंकि बच्चा होने के बाद अचानकर बहुत सारी जिम्मेदारियां एक साथ बढ़ जाती है। जिसे संभालना जरूरी हो जाता है। 

5. इंटीमेसी के लिए भी नहीं होता टाइम

इस चीज की भी शिकायत अक्सर पति-पत्नी करते हैं कि पैरेंट बनने के बाद उन्हें इंटीमेट होने का समय नहीं मिलता। खुद को भूलकर वो बच्चे में इतना बिजी हो जाते हैं कि उन्हें करीब आने का वक्त नहीं मिलता।

6. बच्चे की वजह से ज्यादा हो जाती है थकान

बच्चे की जिम्मेदारी इतनी बड़ी होती है कि उसके काम करते-करते अक्सर पति-पत्नी बहुत थक जाते हैं। इस थकान से चूर होकर वो एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिता पाते। कुछ और करने से ज्यादा वो सोना पसंद करते हैं। ताकि अगले दिन के लिए फिर से रिचार्ज हो सकें।

7. कभी-कभी एक-दूसरे के बारे में भी भूल जाते हैं

बच्चा होने के बाद दोनों ही पार्टनर घर पर हों या ऑफिस में उन्हें अपने बच्चे की ही फिकर सताती रहती है। बच्चे के बारे में सोचते-सोचते वो कभी-कभी एक-दूसरे के बारे में सोचना भी भूल जाते हैं मगर दोनों एक-दूसरे के फिर भी करीब रहते हैं। 

Web Title: How a husband-wife Relationship Changes After Having Kids

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे