लाइव न्यूज़ :

सावधान! पार्टनर चालाकी से कर रहा है आप को कंट्रोल, इन 7 संकेतों को पहचानिए और बचिए

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2020 11:34 IST

प्यार में पार्टनर की बातें हमेशा सही और सटीक लगती हैं मगर कुछ रिश्तों में ऐसा भी होता है लोगों को पता भी नहीं चलता और उनका पार्टनर उन पर हर तरह से कंट्रोल करने लगता है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्यार के रिश्ते में दो लोग बंधते है इसलिए उनकी सोच और उनकी पसंद भी अलग-अलग हो सकती है।आप कुछ बातों को गौर करके अपने पार्टनर को खुद पर कंट्रोल करने से रोक सकते हैं।

प्यार का रिश्ता सबसे खास होता है। जब दो लोग एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार होते हैं तो दुनिया की हर चीज उन्हें अच्छी लगने लगती है। छोटी-छोटी बातों पर वो खुश हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल भी। प्यार में पार्टनर की बातें हमेशा सही और सटीक लगती हैं मगर कुछ रिश्तों में ऐसा भी होता है लोगों को पता भी नहीं चलता और उनका पार्टनर उन पर हर तरह से कंट्रोल करने लगता है। 

एक रिश्ते में साइकोलॉजिकल मेन्युपुलेशन वो होता है जब आपका पार्टनर आप पर हर तरह से कंट्रोल करने लगे। शुरुआती कुछ दिनों तक तो उनके कंट्रोल में रहना आपको ठीक लगता है मगर बाद में यही जंजीरें लगने लगती हैं। फिर आप चाह कर भी खुद को इससे आजाद नहीं कर पाते। 

इसलिए आप कुछ बातों को गौर करके अपने पार्टनर को खुद पर कंट्रोल करने से रोक सकते हैं। खुद को विक्टिम बनने से रोक सकते हैं। आइए आपको बताते  हैं आज कुछ ऐसे ही प्वॉइंट जिन्हें नोटिस करके आप अपने पार्टनर को मेन्युपुलेट करने से रोक सकते हैं-

1. तुम्हें कुछ नहीं पता

कई बार ऐसा होता है कि आपके पार्टनर कोई नई जानकारी या नई खबर आपको रोज-रोज सुनते हैं मगर साथ-साथ ये भी जरूर कहते हैं कि तुम्हें कुछ भी नहीं पता। अपने आप को हर चीज में हमेशा ऊपर रखना और खुद को बहुत ज्यादा नॉलेजबल मानना और उसके लिए आपको सरकैजम करना साइन है कि वो आप पर कंट्रोल करना चाहते हैं।

2. जब जताए आप पर एहसान

अक्सर पार्टनर्स के बीच ये भी देखा जाता है कि वो कोई काम सिर्फ एहसान जताने के लिए करते हैं। उदाहरण के तौर पर आपके बहुत कहने पर वो आपके दोस्तों से मिले तो मगर वापिस घर आकर ये जताना कि वो वहां बहुत बोर हुए। ये आपको गिल्टी फील करवाने के लिए होता है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसे करता है तो आपको संभलने और उनसे खुलकर बात करने की जरूरत है।

3. जब आपको सोचने का मौका नहीं देते

छोटी से छोटी बात हो या बड़ा से बड़ा निर्णय वो आपको किसी भी चीज पर सोचने का या किसी नतीजे पर पहुंचने का मौका नहीं देते। चीजें खुद से डिसाइड कर लेते हैं और फिर आपको भी उसे ही मानना पड़ता है। 

4. नेगेटिव ह्यूमर

सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छी बता है मगर किसी का गलत वे में या नेगेटिव वे में मजाक उड़ाना बहुत गलत। अगर आपका पार्टनर अकेले में या किसी के सामने आप पर नेगेटिव ह्यूमर करे या आपके काम का या आपका मजाक उड़ाए तो आप थोड़े सतर्क हो जाइए। 

5. जब आपको विश्वास दिला दें कि जो वो चाहते हैं वही आप भी

प्यार के रिश्ते में दो लोग बंधते है इसलिए उनकी सोच और उनकी पसंद भी अलग-अलग हो सकती है। मगर आपका पार्टनर हर बार हर चीज में आपको ये एहसास दिलाने लगे कि जो उन्हें पसंद है वही आप चाहते हैं तो ये गलत है।

6. जब बार-बार हो जाएं शांत

साइकोलॉजिकली शांत हो जाना भी मेन्युपुलेशन में आता है। हर बार झगड़े के समय, या किसी भी छोटी-बड़ी बात पर अगर वो शांत हो जाएं, आपसे बात करना ही बंद कर दें तो ये भी कंट्रोल करने का साइन होता है। ऐसा अक्सर होता है कि पार्टनर सिर्फ शांत रहकर अपनी हर छोटी-बड़ी बात मनवा लेते हैं।

7. छोटी-बड़ी बात हो उनके हिसाब से

जब आपका पार्टनर आपको बताने के साथ फोर्स करने लगे कि आपको क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं तब आपको समझ लेना चाहिए कि आपका पार्टनर आप पर पूरी तरह कंट्रोल कर रहा है। किसी की पर्सनल च्वॉइज को आप कंट्रोल नहीं कर सकते। इसलिए जल्द से जल्द अपने रिश्ते के लिए पार्टनर से खुलकर बात कीजिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े