Friendship Day 2018: दोस्त की शक्ल में दुश्मन होते हैं ऐसे लोग, चाणक्य से जानें कैसे करें सच्चे मित्र की पहचान

By गुलनीत कौर | Published: August 5, 2018 09:02 AM2018-08-05T09:02:41+5:302018-08-05T09:02:41+5:30

Friendship Day Special:आचार्य चाणक्य एक महान कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। उनके जीवनभर के ज्ञान को हम 'चाणक्य नीति' के रूप में पाते हैं।

Friendship Day 2018: Chanakya Niti tells you who is your friend and who is enemy | Friendship Day 2018: दोस्त की शक्ल में दुश्मन होते हैं ऐसे लोग, चाणक्य से जानें कैसे करें सच्चे मित्र की पहचान

Friendship Day Special chanakya niti for True friendship

भारतीय इतिहास में ऐसे कई ज्ञानी-विद्वान रहे हैं जिनकी शिक्षा को आज भी लोग महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्हें जानकार, उसका पालन करने की कोशिश करते हैं। क्योंकि इनके दिए उपदेश और नीतियां आज के आधुनिक जमाने में भी काम आती हैं। इन्हीं विद्वानों में से एक हैं आचार्य चाणक्य। वे एक महान कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। उनके जीवनभर के ज्ञान को हम 'चाणक्य नीति' के रूप में पाते हैं। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिनके माध्यम से सच्चे मित्र की पहचान की जा सकती है।

त्याग की भावना

चाणक्य कहते हैं कि यदि आपको जानना हो कि आपका मित्र सच में आपका अच्छा मित्र है या केवल मतलब के लिए आपका साथ निभा रहा है, तो उसका इम्तिहान लें। जानने की कोशिश करें कि क्या उसमें त्याग की भावना है। क्या आपके लिए वह अपनी किसी वास्तु, किसे औदे, किसी भी बात पर त्याग कर सकता है। यदि वह त्याग करे तो वह वाकई आपका सच्चा मित्र है।

भरोसा

अपने मित्र को कोई रहस्य की बात बताएं और उससे वादा लें कि वह इस बात को किसी से नहीं कहेगा। फिर कुछ दिनों का इंतजार करें। अगर इस बीच आपको वही बात किसी और से जानने को मिले तो इसका मतलब है कि आपके मित्र ने ही उसे सबको बताया है। ऐसे मित्र से जल्द से जल्द दूरी बना लें।

Friendship Day 2018: चाणक्य के अनुसार इन 7 लोगों से कभी ना करें दोस्ती

उसका चरित्र

इस दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं है। हर किसी में अगर कुछ गुण हैं, तो अवगुण भी हैं। लेकिन गलत आदतें एक तरफ हैं और किसी के लिए बुरा सोचने वाले आदत सबसे अलग है। इस तरह की आदत आर आपको अपने मित्र में देखने को मिले, तो इस तरह के मित्र का त्याग कर दें। चाणक्य के अनुसार ऐसा मित्र आपके जीवन को दूषित कर सकता है।

स्वार्थी इंसान

चाणक्य कहते हैं कि केवल अपने स्वार्थ के लिए जीने वाला व्यक्ति कभी किसी का सगा नहीं हो सकता है। और अगर वह आपके लिए कुछ कर भी रहा हो, तो इसके पीछे भी उसका कोई ना कोई स्वार्थ जरूर छिपा होता है। स्वार्थी इंसान के साथ कभी दोस्ती ना बनाएं और अगर आपका मित्र आपको स्वार्थी लगे तो उससे दूर हो जाएं।

English summary :
Friendship Day: Acharya Chanakya was a great diplomat and economist. We find the knowledge of his life as a 'Chanakya Niti'.


Web Title: Friendship Day 2018: Chanakya Niti tells you who is your friend and who is enemy

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे