लाइव न्यूज़ :

बराक ओबामा ने शादी की 26वीं सालगिरह पर मिशेल को किया स्पेशल विश, दिया ये खास मैसेज

By मेघना वर्मा | Updated: October 4, 2018 15:45 IST

बराक और मिशेल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 1989 में हुई थी। उस समय बराक ने एक लॉ फर्म ज्वाइन किया था जहां मिशेल उनकी मेंटर के रूप में थी।

Open in App

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी वाइफ मिशेल ओबामा हमेशा ही एक परफेक्ट कपल्स कहे जाते हैं। ये कपल ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया में अपनी केमेस्ट्री के लिए फेमस हैं। बीते 3 अक्टूबर को बराक और मिशेल की शादी के 26वें साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बराक ओबामा ने अपनी वाइफ मिशेल ओबामा को बड़े ही रोमांटिक तरीके से और  स्पेशल मैसेज के साथ विश किया है।  

अपने ट्वीटर हैंडल से बराक ने मिशेल ओबामा की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें 26 साल पूरे होने की बधाई दी है और मिशेल को अपनी एक्सट्राऑर्डनरी पार्टनर बताया है। आगे उन्होंने लिखा कि मिशेल ने हमेशा उनका साथ दिया है और वो बराक ओबामा की फेवरेट हैं।

 

बराक ओबामा नें अपने ट्वीट पर कहा कि 'हैप्पी एनिवर्सिरी मिशेल। 26 सालों से तुम एक असाधारण साथी हो, कोई ऐसा जो हमेशा मुझे हंसा सकता है, और दुनिया देखने के लिए मेरी पसंदीदा साथी।' 

मिशेल ने किया रिप्लाई

बराक ओबामा के इस रोमांटिक ट्वीट पर मिशेल ने भी काफी रोमांटिक और इमोशनली रिप्लाई किया है। ट्वीट करके मिशेल ने बराक को 26 साल के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद दिया। इन दोंनो की इस खूबसूरत जोड़ी को दुनिया भर के लोग विश कर रहे हैं।

 

कुछ इन्हें फेवरेट कपल बता रहे हैं तो कुछ ने इन दोनों के रिश्ते को रिलेशनशीप गोल्स का टाइटल दे दिया हैं। 

 

 

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

बराक और मिशेल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 1989 में हुई थी। उस समय बराक ने एक लॉ फर्म ज्वाइन किया था जहां मिशेल उनकी मेंटर के रूप में थीं। फिर कुछ दिन बाद बराक ने मिशेल को डेट के लिए पूछा और मिशेल ने हां कर दी बस यही से शुरू हो गई दोनों कपल्स की लव स्टोरी। दो साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 1991 में उन्होंने सगाई कर ली। 3 अक्टूबर 1992 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज बराक ओबामा की दो लड़कियां मालिया एन ओबामा और साशा ओबामा हैं। 

टॅग्स :बराक ओबामारिलेशनशिप टिप्सअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

रिश्ते नाते अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल