रामायण: भगवान राम और माता सीता से हर पति-पत्नी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें, आप भी पढ़ें क्या
By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2020 15:17 IST2020-04-19T15:17:18+5:302020-04-19T15:17:18+5:30
रामायण का हर पात्र अपने आप में विशेष है। इन सभी पात्रों महानता, त्याग, विश्वास, प्रेम-भावना की सीख लेनी चाहिए।

रामायण: भगवान राम और माता सीता से हर पति-पत्नी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें, आप भी पढ़ें क्या
पूरा देश इस सयम लॉकडाउन है। कोरोना वायरस की वजह से तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं सरकार ने दूरदर्शन पर लोगों के मनोरंजन के लिए एक बार फिर से 33 साल पुराने रामायण को प्रसारित किया है। जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया।
लोग अपने घरों में अपने परिवार के साथ बैठकर रामायण देखते हैं। रामायण का हर पात्र अपने आप में विशेष है। इन सभी पात्रों महानता, त्याग, विश्वास, प्रेम-भावना की सीख लेनी चाहिए। वहीं भगावन राम और माता सीता से आज के मैरिड कपल्स को सीख लेनी चाहिए।
आइए आपको बताते हैं माता सीता और प्रभु राम की शादीशुदा जीवन से आपको क्या सीखना चाहिए-
1. हर स्थिति में एक-दूसरे के साथ
रामायण में सिर्फ श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिला था। मगर माता सीता भी उनके साथ 14 वर्षों तक साथ रहीं। माता सीता ने कभी भी श्रीराम का साथ नहीं छोड़ा। हर परिस्थिति में उनके साथ रहीं। आज के कपल्स को उनसे ये सीख लेनी चाहिए कि संकट की स्थिति में भी एक-दूसरे के साथ रहना चाहिए।
2. पैसा सब कुछ नहीं होता
आज के कपल्स को लगता है कि उनके लिए पैसा ही सबकुछ है। पैसा कमाने के पीछे वो इता बिजी हो जाते हैं कि एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकालते। माता सीता राज घराने की थीं मगर राजसी सुखों को त्याग कर वो अपने पति के साथ गईं। आज के लोगों को समझना होगा कि पैसा सबकुछ नहीं सुख-दुख में अपने पार्टनर का साथ निभाकर आप खुश रह सकते हैं।
3. सम्मान है जरूरी
शादी के रिश्ते में सम्मान जरूरी है। पार्टनस को एक-दूसरे की बातों को उनकी पसंद का सम्मान जरूर करना चाहिए। तभी आप दोनों ही अपनी जिदंगी में आगे भी बढ़ पाएंगे। अपने साथी को समझें उसके मन को समझें और उनकी बातों सम्मान करें उनका सम्मान करें।

