लाइव न्यूज़ :

Self Love: किसी से ना करें इन 6 चीजों का जिक्र, दुश्मन उठा सकते हैं आपका फायदा

By मेघना वर्मा | Published: April 28, 2020 3:01 PM

भारत के महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री का दर्जा आचार्य चाणक्य को दिया जाता है। जीवन को सफर बनाने के लिए उन्होंने कई नीतियां बनाईं।

Open in App
ठळक मुद्देआचार्य चाणक्य का कहना था कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो अपने घर का भेद किसी को नहीं बताना चाहिए।परिवार में ही किसी एक सदस्य की बुराई किसी दूसरे से नहीं करना चाहिए।

चाणक्य अपनी नीतियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी रणनीति जीवन जीने का सही तरीका और सलीका बताती है। कहते हैं जो आचार्य चाणक्य की नीतियों पर अमल करता है वो अपने जीवन में कभी दुखी नहीं रहता।

भारत के महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री का दर्जा आचार्य चाणक्य को दिया जाता है। जीवन को सफर बनाने के लिए उन्होंने कई नीतियां बनाईं। जिसे इंसान अपना ले तो वह खुश हो सकता है। चाणक्य नीति में से एक श्लोक ऐसा है जिसमें चाणक्य ने 6 चीजों के बारे में बताया है।

आचार्य चाणक्य का मानना है कि इन 6 बातों का जिक्र किसी ने ना ही किया जाए तो बेहतर। ऐसा करने से इंसान को सिर्फ नुकान होने की संभावना होती है-

ये है आचार्य चाणक्य का श्लोक-

सुसिद्धमौषधं धर्मं गृहच्छिद्रं च मैथुनम्।कुभुक्तं कुश्रुतं चैव मतिमान्न प्रकाशयेत्॥

1. आचार्य चाणक्य के मुताबिक इंसान अगर किसी भी तरह की दवा या औषधी ले रहा है तो इसके बारे में उसे किसी से नहीं बताना चाहिए। आचार्य चाणक्य का मानना था कि अपनी दवाईयों के बारे में दूसरों से बताने पर स्वास्थ्य पर उल्टा प्रभाव पड़ता है.

2. आचार्य चाणक्य का कहना था कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो अपने घर का भेद किसी को नहीं बताना चाहिए। इससे दुश्मन फायदा उठा सकते हैं और आपको बर्बाद कर सकते हैं।

3. परिवार में ही किसी एक सदस्य की बुराई किसी दूसरे से नहीं करना चाहिए। किसी दूसरे को बताने पर वो आपके परिवार का उपहास करते हैं और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।

4. संभोग के दौरान गलती हो जाए तो उसके बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। आचार्या चाणक्य का मानना था कि इन चीजों को बताने से समाज आप पर और आपके चरित्र पर संदेह करने लगता है।

5. चाणक्य के मुताबिक मनुष्य को किसी भी परिस्थिति में अगर खराब भोजन करना पड़े तो उसके बारे में किसी से न बताए।

आचार्य चाणक्य ने कहा कि लोगों से सुने बुरे शब्दों को दूसरों तक नहीं पहुंचने देना चाहिए। बुराई और निंदा वाले शब्दों को खुद तक ही रखना चाहिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिपचाणक्य नीति
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

क्राइम अलर्टप्रेमिका से नाराज प्रेमी ने बेटी को बनाया निशाना, चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव में दामाद घायल

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह के बाद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से रिमूव की शादी की फोटो, जानें क्या है माजरा?

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे- आदित्य रॉय कपूर की जुदा हुईं राहें, 2 साल के रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप: रिपोर्ट

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन