लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: जिन आदमियों के अंदर होते हैं ये 4 गुण, कभी नहीं होते प्यार में फेल

By मेघना वर्मा | Published: June 12, 2020 12:35 PM

प्रेमी को कैसा होना चाहिए और रिश्ते को निभाने के लिए उनमें क्या-क्या गुण होने चाहिए इस बात का भी जिक्र चाणक्य ने किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचाणक्य नीति जीवन के मूल्यों को बताता है। महिलाओं को सम्मान देने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है।

प्यार एक पवित्र रिश्ता होता है। इंसान हमेशा से ये सोचता आया है कि वो अपने हर रिश्ते को निभाने में सफल रहे। कभी वो कामयाब भी हो जाते हैं मगर कुछ लोग इन रिश्तों को नहीं निभा पाते। इन्हीं रिश्तों के निभाने के गुण को बताया है आचार्य चाणक्य ने। चाणक्य नीति जीवन के मूल्यों को बताता है। एक प्रेमी को कैसा होना चाहिए और रिश्ते को निभाने के लिए उनमें क्या-क्या गुण होने चाहिए इस बात का भी जिक्र चाणक्य ने किया है। 

चाणक्य के मुताबिक रिश्ते में मिठास लाने और लम्बे समय तक उसे सफलता से चलाने के लिए एक प्रेमी या पति के अंदर कुछ गुण जरूर होने चाहिए। इन गुणों के बिना प्रेमी कभी भी अपने प्यार में सफल नहीं हो सकता। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो 4 गुण जो पुरुष के अंदर होने चाहिए-

1. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति महिलाओं को सम्मान की नजरों से देखता है और उन्हें हर स्थिति में सम्मान देता है, उनके महत्व को समझता है वो प्यार में कभी विफल नहीं होता। प्रेमिका, प्रेमी के इस भाव को देखकर गर्व करती है। महिलाओं को सम्मान देने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है। 

2. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी पत्नी या प्रेमिका के अलावा दूसरी किसी भी महिला की ओर आकर्षित नहीं होता और उसे गलत नजर से नहीं देखता तो वो व्यक्ति भी प्यार में हमेशा सफल होता है। पार्टनर को सम्मान देना और दूसरी महिलाओं की इज्जत करने वाले व्यक्तियों को हमेशा सम्मान और प्यार मिलता है।

3. एक प्रेमी या पति को अपने परिवार खासकर अपनी प्रेमिका या पत्नी की हर हाल में सुरक्षा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके रिश्ते में कभी खटास नहीं आती। प्रेमी या पत्नी की रक्षा करने वाला पति कभी प्यार में असफल नहीं होता। हर पत्नी अपने पति में पिता की एक छाया खोजती है। ऐसे में पत्नी की सुरक्षा का भाव आपके प्यार को सफल बनाता है।

4. आचार्य चाणक्य के मुताबिक एक प्रेमिका या पत्नी की संतुष्टि जरूरी होती है। जो पति अपनी पत्नी को भोतिक सुख के साथ शारीरिक सुख प्रदान करता है वो अपने रिश्ते में हमेशा कामयाब रहता है। चाणक्य बताते हैं कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच हर तहर का प्यार होना जरूरी है।  

टॅग्स :चाणक्य नीतिरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

भारतयौन अपराधों में झूठे मामलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- "कानून पुरुषों के प्रति पक्षपाती..."

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नातेअसफल रिलेशनशिप से सीखने चाहिए ये 5 मूल्यवान सबक, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ

रिश्ते नातेIndependence Day 2023: अपने परिवार के साथ अनोखे तरीके से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, जानें कैसे

रिश्ते नातेHappy Friendship Day 2023: दोस्ती और प्यार का प्रतीक ‘फ्रेंडशिप डे’, संजीव जुनेजा ने कहा- बेहद अटूट रिश्ता है, जो अपनों से भी बढ़कर होता...

रिश्ते नातेआपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 सामान्य व्यक्तिगत मुद्दे, जानें इनके बारे में

रिश्ते नातेRelationship Tips: झगड़े के बाद पार्टनर संग इन टिप्स की मदद से करें सुलह, बन जाएगी बिगड़ी बात