लाइव न्यूज़ :

ये संकेत बताते हैं कि आप दोनों का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर है

By मेघना वर्मा | Updated: December 28, 2017 12:07 IST

प्यार के रिश्ते में तब तक ही रहें जब तक यो बोझ ना मालूम हो, जिस समय आपका रिश्ता आपको बोझ लगने लगे समझ लीजिए अब ब्रेकअप का समय आ गया है।

Open in App

प्यार का रिश्ता भरोसे और दिल का रिश्ता होता है, लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते को चलाना मुश्किल भी हो जाता है। अपने रिश्ते को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो परेशान मत होइए, आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेत बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को समझने में आपकी मदद करेगा। कुछ ऐसे संकेत या आपके पार्टनर के बीच होने वाली बातों पर हम आज चर्चा करेंगे, हो सकता है इन सारी बातों को पढ़कर आपकी दुविधा दूर हो जाए और आपको समझ आ जाए की अब अपने प्यार के रिश्ते को खत्म करने का सही समय आ गया है।

जब महीनों से आपकी बात न हुई हो

किसी भी रिश्ते में आपसी बातचीत होना बहुत जरूरी है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच महीनों से किसी विषय पर बात नहीं हुई है तो ये संकेत है की अब आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। जल्द-से जल्द अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें और इसका हल निकालें।

जब एक-दूसरे के दोस्तों और रिश्तेदारों से कटने लगे हों

अपने पार्टनर के दोस्तों या परिवार वालों से मिलने में आप हिच-किचाने लगे हों। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर से बातें क्लियर करें। कुछ समय निकालकर सिर्फ एक-दूसरे को समय दें और प्रॉब्लम कहां आ रही है इसे समझ कर उसका हल निकाले।

जब लड़ने के लिए भी आप के पास बात ना हो

कहते हैं जहां प्यार वहां लड़ाई, लेकिन अगर आपके पार्टनर के साथ लड़ाई करना भी आपको बोझ लगने लगे तो समझ लीजिए आपका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है।

जब बार-बार आप ब्रेकअप की बात करने लगें

अपने रिश्ते में हर लड़ाई या छोटे-छोटे झगड़ों के बाद आपको ब्रेकअप का ख्याल आने लगे, तो समझ लीजिए आपका रिश्ता खतरे में है। किसी भी रिश्ते में चाहे जितनी लड़ाइयां हो जाए लेकिन ब्रेकअप का ख्याल तभी आता है जब आप अपने रिश्ते से ऊब चुके हों और अब रिश्ता खत्म करना चाहते हों। 

जब आपको अपने पार्टनर के साथ आपका भविष्य ना दिखे

जब आपको अपने पार्टनर के साथ अपना कोई भविष्य नजर ना आए तो आपको अपना रिश्ता वहीं खत्म कर देना चाहिए। किसी भी रिश्ते का लक्ष्य शादी होती है और अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपनी शादी को नहीं देख पा रहे हैं तो अब समय आ गया है कि अपने रिश्ते को खत्म कर दें।

किसी भी रिश्ते को जबरदस्ती खींचना ना सिर्फ आपके लिए स्ट्रेस फुल हो सकता है बल्कि इससे आपकी सेहत और काम पर भी फर्क पड़ सकता है। ऐसे किसी रिश्ते में अगर आप भी हों तो सही समय देख कर उसे खत्म करें और अपनी नई जिन्दगी की शुरुआत कीजिए।

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े