लाइव न्यूज़ :

कितनी लंबी टिकेगी दीपिका-रणवीर की शादी, डिटेल में जानें क्या कहती है एस्ट्रोलॉजी

By गुलनीत कौर | Updated: November 15, 2018 10:58 IST

Astrological prediction of Ranveer Singh Deepika Padukone Wedding:क्या शादी के बाद दीपिका रणवीर के नॉटी बिहेवियर को संभाल पाएंगी? क्या रणवीर दीपिका के साथ तालमेल बिठा पाएंगे?

Open in App

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रणवीर सिंह 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। इटली के विला देल बालबीएनलो में कोंकणी रिवाज से 7 फेरे लेने के बाद आखिरकार बॉलीवुड की मस्तानी अपने बाजीराव की हो गई। सालों से अपने रिलेशनशिप को छिपा रहे इस खूबसूरत जोड़े ने अब अपने रिश्ते को एक नाम दिया।

कोंकणी के बाद सिन्धी रिवाज से भी दोनों की शादी की जा रही है। इटली में शादी के सभी फंक्शन बेहद प्राइवेट तरीके से किए जा रहे हैं जहां मीडिया का विला के अन्दर तो क्या, आसपास आना भी मना है। शादी में शरीक हुए मेहमानों को भी फंक्शन से जुड़ी तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालने की मनाही है।

सोशल मीडिया पर शादी की खबर आते ही फैंस ने अपनी फेवरिट जोड़ी को ढेरों बधाईयाँ दीं। रणवीर सिंह की दूल्हे के लिबाज़ में एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। अपनी पसंदीदा जोड़ी को रियल लाइफ में भी एकसाथ देखकर दीपिका-रणवीर के फैंस बेहद खुश तो हैं लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के सवालों के साथ भी आ रहे हैं।

लोगों का यह मानना है कि स्वभाव और लाइफस्टाइल, दोनों में ही दीपिका और रणवीर एक दूजे से काफी अलग हैं। तो क्या इनकी जोड़ी चल पाएगी? क्या दोनों एक दूसरे के सवभाव को समझ पाएंगे? क्या दीपिका के सॉफ्ट स्वभाव के आगे रणवीर एनर्जेटिक मिजाज रिश्ते के लिए सफल साबित होगा? आइए एस्ट्रोलॉजी की नजर से लोगों के इन सवालों के जवाब ढूंढते हैं।

दीपिका-रणवीर का Zodiac Sign

एस्ट्रोलॉजी की बात करें तो दीपिका का जन्मदिन 5 जनवरी को आता है, तो इस हिसाब से उनका राशि चिह्न (Sun Sign) मकर यानी Capricorn हुआ। रणवीर सिंह का बर्थडे 6 जुलाई को होता है, तो उनका sun sign कर्क यानी Cancer है। तो अब आपको बताते हैं कि बतौर पार्टनर इन दो राशियों की कैसी जोड़ी बनती है।

Capricorn महिला और Cancer पुरुष का स्वभाव

मकर राशि की महिला का स्वभाव: मकर राशि चक्र की 10वीं राशि होती है। इसका राशि चिह्न बकरी और स्वामी ग्रह शनि होता है। यह एक पृथ्वी तत्व की राशि है। स्वभाव की बात करें तो इस राशि की महिलाएं मेहनती, इमोशनल, विश्वासपात्र और लाइफ को खुलकर जीने वाली होती है।

कर्क राशि के पुरुष का स्वभाव: यह राशि चक्र की चौथे नंबर की राशि है जिसका राशि चिह्न केकड़ा है। इस राशि पर स्वामी ग्रह चंद्रमा का असर होता है जिसके प्रभाव से इन लोगों का मन चंचल होता है। कर्क जल तत्व की राशि है। इस राशि के पुरुषों का व्यक्तित्व रहस्यमयी, इमोशनल और चंचल होता है। ये पार्टनर की केयर करने वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें: दीपिका ने खोले होने वाले पति रणवीर के 4 सीक्रेट्स, कहा इन बातों से हैं परेशान, क्या आपके पति भी करते हैं ये सब?

Capricorn महिला और Cancer पुरुष का प्यार

इन दो राशियों के बीच भरपूर आकर्षण होता है और आकर्षण ही इनके करीब आने की सबसे बड़ी वजह भी बनता है। लेकिन प्यार की बात करें तो ये दोनों खुद के बीच एक कनेक्शन को महसूस करते हैं। मानो सालों से एक दूसरे को जानते हों। हालांकि दोनों के बात करने का तरीका काफी अलग होता है, इसमें कुछ भी कॉमन नहीं है, लेकिन भावनाएं एक हों तो बात बन जाती है।

Capricorn महिला और Cancer पुरुष का रिश्ता

रिश्ते में प्यार के साथ विश्वास की भी जरूरत होती है जहां मकर राशि की महिला मात खाती है। देखने में ये विश्वासपात्र लगती हैं लेकिन ना चाहते हुए भी अपने पार्टनर के कई राज खोल देती हैं। लेकिन कर्क राशि के लोग अपनी पर्सनल लाइफ खुद तक ही रखते हैं।

Capricorn महिला और Cancer पुरुष के बीच की भावनाएं

जब भावनाओं की बात आती है तो मकर राशि की महिला यहां कर्क राशि के पुरुष से अधिक नंबर ले जाती है। ये अधिक इमोशनल होती हैं लेकिन दूसरी ओर कर्क राशि का पुरुष पार्टनर या परिवार से अधिक महत्ता अपने कम को देता है। जिससे मकर राशि की पार्टनर चिढ़ जाती है।

Capricorn महिला और Cancer पुरुष के सेक्स संबंध

प्यार में सेक्स को अधिक महत्व नहीं देते कर्क राशि के पुरुष। इन्हें रिश्ते के सही चलने से ज्यादा मतलब होता है। लेकिन यही बात मकर राशि की महिला को परेशान करती है। वे बेशक ना कहें। लेकिन पार्टनर का सेक्शुअली एक्टिव होना इनके लिए बेहद जरूरी होता है। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहराशिचक्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े