दीपिका ने खोले होने वाले पति रणवीर के 4 सीक्रेट्स, कहा इन बातों से हैं परेशान, क्या आपके पति भी करते हैं ये सब?

By गुलनीत कौर | Published: October 24, 2018 10:03 AM2018-10-24T10:03:31+5:302018-10-24T10:03:31+5:30

दीपिका ने बताया कि रणवीर एक बेहतरीन किसर हैं।

Ranveer Singh Deepika Padukone wedding: Actress reveals Ranveer secrets in koffee with karan | दीपिका ने खोले होने वाले पति रणवीर के 4 सीक्रेट्स, कहा इन बातों से हैं परेशान, क्या आपके पति भी करते हैं ये सब?

दीपिका ने खोले होने वाले पति रणवीर के 4 सीक्रेट्स, कहा इन बातों से हैं परेशान, क्या आपके पति भी करते हैं ये सब?

बॉलीवुड की हिट जोड़ी कहलाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अकहिर्कार रियल लाइफ में भी एक होने जा रहे हैं। दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार उनकी शादी आने वाली 14-15 नवंबर को है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

View this post on Instagram

शादी की आधिकारिक घोषणा करने वाले इस कार्ड के साथ शादी से कई जुड़ी जानकारियाँ भी एक-एक करके सामने आ रही हैं। शादी के वेन्यू से लेकर शादी के फंक्शन, दुल्हा-दुल्हन के ऑउटफिट, ये सारी डिटेल धीरे-धीरे करके मीडिया और फैंस के बीच आ रही है।

इसी बीच डायरेक्टर करण जोहर के चैट शो 'काफी विद करण' में अलिया भट्ट के साथ पहुंची दीपिका पादुकोण ने होने वाले पति रणवीर सिंह के कई राज खोले। शो के दौरान दीपिका ने रणवीर के उन सीक्रेट्स के बारे में बताया जो उनके फैंस या करीबी दोस्त तक नहीं जानते। साथ ही यह भी बताया कि रणवीर की कौन सी बातें दीपिका को पसंद नहीं है।

काफी विद करण शो पर दीपिका ने कहा कि मीडिया और फैंस के सामने रणवीर काफी कूल-डूड बनते हैं। सभी को लगता है कि वे स्वतन्त्र हैं और अन्दर से मजबूत हैं। लेकिन सच तो ये है कि रणवीर 'मम्माज ब्वॉय' हैं और शादी के बाद भी वही रहेंगे। साथ ही यह भी बताया कि रणवीर बहुत इमोशनल हैं।

ये भी पढ़ें: क्या इस वजह से 15 तारीख को शादी रचा रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह?

लेकिन रणवीर की किन हरकतों पर दीपिका को गुस्सा आता है या चिड़ होती है, इसके बारे में दीपिका ने कुछ खुलासे किए, आइए जानते हैं:
- रणवीर का डेली रूटीन बिगड़ा हुआ है
- रणवीर कभी भी सोते हैं, कभी भी उठते हैं
- दिन के हिसाब से उनका टाइम टेबल कभी भी सेट नहीं होता
- रणवीर का फैशन सेंस दीपिका को बर्दाश्त करना पड़ता है

रणवीर से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए शो के दौरान दीपिका ने बताया कि वे एक बेहतरीन किसर भी हैं। लेकिन इन सब के अलावा भी कुछ ऐसी कॉमन हरकतें हैं जो पत्नियों को अपने पति में पसंद नहीं आती हैं, जैसे कि:

1. टीवी के रिमोट के पीछे पति का झगड़ा करना और अगर पत्नी का कोई पसंदीदा शो आ रहा हो तो बार-बार चैनल चेंज करना
2. छुट्टी वाले दिन पूरा टाइम सोफा पर पड़े रहना। वहीं बैठे-बैठे टीवी देखना और खाना खाने के अलावा कोई दूसरा काम ना करना
3. उनकी मां की तरह काम नहीं करती, इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा करना
4. चीजों को अव्यवस्थित ढंग से चलाना। कमरे में खुद के सामान से लेकर दूसरी चीजें भी बिगाड़ना

ये भी पढ़ें: इश्क की राह में रणवीर से पहले कइयों से दिल लगा चुकीं हैं दीपिका, अब बाजीराव की होंगी मस्तानी

5. हर बार कहते हैं कि घर के काम में मदद करेंगे लेकिन आखिर में अकली पत्नी ही काम करती है
6. बाजार में पत्नी के साथ चलते हुए भी आसपास की लड़कियों पर नजर रखना
7. बच्चों की जिम्मेदारी बिलकुल ना लेना। उनके स्कूल होम वर्क से लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी से दूर भागते हैं पति
8. बिना बताए अचानक अपने दोस्तों के साथ प्लान बना लेना और बीवी-बच्चों को छुट्टी वाली दिन घर पर अकेला छोड़ देना
9. पत्नी से बात करने या उसे समय देने की बजाय विडियो गेम या मोबाइल में घुसे रहना

Web Title: Ranveer Singh Deepika Padukone wedding: Actress reveals Ranveer secrets in koffee with karan

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे