अरेंज मैरिज में भी मिलेगा लव मैरिज का फील, अगर अपना लिए ये 5 मैजिक टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 30, 2019 02:52 PM2019-09-30T14:52:26+5:302019-09-30T14:52:26+5:30

Arranged Marriage vs Love Marriage: कोई भी व्यक्ति या तो उससे शादी करता है जिससे वह प्यार करता है या फिर उससे जिसे उसके परिवार के लोग चुनते हैं। भारत में ज्यादातर अरेंज मैरिज ही होते हैं। अगर आप हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं या बंधने वाले हैं, तो अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज जैसी चीजें हो सकती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ प्यार के टिप्स...

Arranged Marriage vs Love Marriage: How to make your Arranged Marriage like Love Marriage in Hindi | अरेंज मैरिज में भी मिलेगा लव मैरिज का फील, अगर अपना लिए ये 5 मैजिक टिप्स

How to make your Arranged Marriage like Love Marriage

Highlightsकोई भी व्यक्ति या तो उससे शादी करता है जिससे वह प्यार करता हैसमय के साथ आप इस रिश्ते और अपने साथी को समझने लगते हैं

शादी जीवनभर का एक रिश्ता होता है। शादी को लेकर ज्यादातर लोगों में इस बात को लेकर कंफ्यूजन होता है कि अरेंज मैरिज करनी चाहिए या लव मैरिज। अरेंज मैरिज (Arranged Marriage) या लव मैरिज (Love Marriage) दोनों में क्या बेहतर है।

इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति के पास अलग-अलग हो सकता है। भारत में अरेंज मैरिज के फायदें गिनाकर इसके लिए ज्यादा राजी कराया जाता है।

कोई भी व्यक्ति या तो उससे शादी करता है जिससे वह प्यार करता है या फिर उससे जिसे उसके परिवार के लोग चुनते हैं। भारत में ज्यादातर अरेंज मैरिज ही होते हैं। वहीं, परिवार में माता-पिता का मानना होता है कि अरेंज मैरिज ज्यादा सक्सेसफुल होते हैं।

किसी भी ऐसे इंसान के साथ रहना जिसे आप ठीक से जानते भी नहीं हैं, ऐसे में असहज होना स्वाभावित होता है। हालांकि समय के साथ आप इस रिश्ते और अपने साथी को समझने लगते हैं।

अगर आप हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं या बंधने वाले हैं, तो अरेंज मैरिज में भी लव मैरिज जैसी चीजें हो सकती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ प्यार के टिप्स...

शेयर करें बातें

हर रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि दो इंसान एक-दूसरे को जाने, पहचाने और समझे। आप जितना आपस में बात करेंगे, उतने बेहतर तरीके से एक-दूसरे को समझ पाएंगे। बात करने के अलावा एक-दूसरे की आदतों, पसंद, नापंसद और शौक के बारे में जानना भी जरूरी है। इससे आप उनके बारे में सभी वो जानकारी ले पाएंगे, जो आवश्यक है।

एक-दूसरे में हो दिलचस्पी

आपको एक-दूसरे की छोटी सी दुनिया में कदम रखना है, तो उसमें शामिल होने की कोशिश भी करें। उनसे जुड़ी चीजों में दिलचस्पी लें। एक-दूसरे को जानने के लिए एक-दूसरे को वक्त दें। अगर आप अपने साथी के प्रति रुचि नहीं दिखाएंगे तो आपका रिश्ता नीरस हो जाएगा और आप अपनी शादी में प्यार नहीं ढूंढ पाएंगे।

बात-बात पर ना करें शिकायतें

अरेंज मैरिज में जिम्मेदारियों के साथ उम्मीदें भी अधिक होती हैं, साथ ही दोनों पार्टनर पर इस रिश्ते को संभालने का दवाब भी ज्यादा होता है। आपका पार्टनर आपकी हर एक पसंद और नापसंद को साझा कर पाए, ऐसा जरूरी नहीं है। हो सकता है आपको कई नई चीजें सीखनी पड़े, लेकिन इन सभी बातों को लेकर परेशान ना हों और शिकायत करना शुरू ना कर दें।

प्यार का जादू

किसी भी रिश्ते में प्यार एक खास मायने रखता है जो दो अजनबी लोगों के बीच की दूरियों को कम करता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी को पहली नजर में प्यार हो जाए। अरेंज मैरिज में सभी चीजें व्यवस्थित होने में समय लग सकता है। धीरे-धीरे आप एक-दूसरे को प्यार करने लगेंगे।

समय है जरूरी

लव मैरिज में दो लोग एक-दूसरे को मिले होते हैं और एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन अरेंज मैरिज में आप दोनों ही एक-दूसरे के लिए अनजान होते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे तो ये काम और भी मुश्किल होता जाता है। उनको जानने के लिए बातें करना जरूरी है और बातें करने के लिए एक-दूसरे को समय देना।

English summary :
Marriage is a lifetime relationship. Most people get confused about marriage, whether they should do arrange marriage or love marriage. Do you know What is better in both Arranged Marriage or Love Marriage.


Web Title: Arranged Marriage vs Love Marriage: How to make your Arranged Marriage like Love Marriage in Hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे