लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी की बहू कृशा शाह का उनकी बहन ने किया कन्यादान, जानें क्या है इसका महत्व

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 22, 2022 17:48 IST

अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी कृशा शाह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। इस बीच कृशा की बड़ी बहन नृती शाह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए नृती ने बताया कि अपनी छोटी बहन का कन्यादान उन्होंने किया है। ऐसे में जानिए कि कन्यादान का क्या महत्व होता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी कृशा शाह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। कृशा की बड़ी बहन नृती शाह ने उनका कन्यादान किया।कन्यादान को महादान की श्रेणी में रखा गया है।

अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी कृशा शाह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि कृशा शाह के ब्राइडल लुक की तारीफ हर जगह हो रही है। शाह को दुल्हन के रूप में देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच कृशा की बड़ी बहन नृती शाह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए नृती ने बताया कि अपनी छोटी बहन का कन्यादान उन्होंने किया है। 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृशा की तस्वीर पोस्ट करते हुए नृती ने कैप्शन में लिखा, "जिन लोगों को कन्या का दान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है उनके लिए इससे बढ़कर और कुछ नहीं होता है, माना जाता है कि यह दान माता-पिता के लिए स्वर्ग के रास्ते खोलता है। इसलिए हिंदू धर्म में कन्या दान को सबसे बड़ा दान माना गया। मेरे पिता ने करण और मुझे अब तक का सबसे बड़ा व सबसे सार्थक उपहार दिया। अपनी छोटी बहन को अनमोल को काफी इमोश्नल भी था। विडंबना देखिए यह एकमात्र मौका था जो कभी हमें मिला (क्योंकि हमें दो बेटे हैं)।"

जानें कन्यादान का महत्व

मान्यता के अनुसार, कन्यादान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब ये हुआ कि कन्यादान से बड़ा धान कोई नहीं हो सकता। ऐसा माना जाता है कि जब कन्या के माता-पिता शास्त्रों में बताए गए विधि-विधान से कन्यादान करते हैं तो इससे उनके परिवार को भी सौभाग्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जब किसी कन्या का कन्यादान हो जाता है तो उसके लिए उसका मायका पराया हो जाता है। यानि उसके पति का घर उसका अपना घर हो जाया है। कहा जाता है कि कन्यादान के बाद कन्या के पिता का उसपर कोई अधिकार नहीं होता।

टॅग्स :अनिल अंबानीरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े