लाइव न्यूज़ :

ब्रेकअप के बाद पुरुषों में बढ़ जाता है मानसिक बीमारी का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 17:40 IST

ब्रेकअप के बाद पुरुषों की मानसिक स्थिति को लेकर एक स्टडी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कोई रिश्ता टूटने के बाद पुरुषों में मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टडी में पाया गया कि चिंता, डिप्रेशन और आत्महत्या सहित मानसिक बीमारी का खतरा पुरुषों में बढ़ जाता है।इस स्टडी के मुख्य लेखक कनाडा के अनुसंधान अध्यक्ष और नर्सिंग के यूबीसी प्रोफेसर डॉ जॉन ओलिफ हैं। ब्रेकअप या रिश्ते के टूटने के बाद डॉ ओलिफ और उनकी टीम ने 47 पुरुषों का इंटरव्यू लिया था।

नई दिल्ली: जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आप एक बेहद खूबसूरत रिश्ते को महसूस कर रहे होते हैं। प्यार होना अपने आपमें प्यारा एहसास होता है। मगर कई बार रिलेशनशिप में कुछ ठीक नहीं होने की वजह से पार्टनर्स आपसी सहमति से अलग हो जाते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि हर बार ब्रेकअप का अंत सुखद हो। कई दफे रिलेशनशिप से बाहर निकलना बेहद दर्दनाक प्रक्रिया भी हो सकती है। इसी क्रम में सामने आई एक स्टडी के अनुसार ब्रेकअप के बाद पुरुषों में मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वो चिंता, डिप्रेशन या आत्महत्या जैसी मानसिक बीमारी के शिकार हो सकते हैं। 

बता दें कि ब्रेकअप के बाद पुरुषों की मानसिक स्थिति पर रिसर्च की गई। इसके बाद यह स्टडी 'सामाजिक विज्ञान और चिकित्सा - स्वास्थ्य में गुणात्मक अनुसंधान' में प्रकाशित हुआ है। इस स्टडी में ये भी पाया गया कि ब्रेकअप की वजह से उदास होने वाले पुरुष कई बार क्रोध, अफसोस और शर्म जैसी भावनाओं का सामना करने के लिए शराब व अन्य नशीली चीजों का भी सेवन करने लगते हैं। 

मालूम हो, इस स्टडी के मुख्य लेखक कनाडा के अनुसंधान अध्यक्ष और नर्सिंग के यूबीसी प्रोफेसर डॉ जॉन ओलिफ हैं। डॉ जॉन ओलिफ का कहना है, "ब्रेकअप के दौरान या रिश्ता खत्म होने के बाद अधिकांश पुरुषों ने मानसिक बीमारी के लक्षणों की शुरुआत या बिगड़ने का अनुभव किया, जिसका असर पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा है। शादी के बाद अलग होने पर पुरुषों में आत्महत्या के जोखिम का चौगुना हो जाता है।" 

यूबीसी के मेन्स हेल्थ रिसर्च प्रोग्राम में ब्रेकअप या रिश्ते के टूटने के बाद डॉ ओलिफ और उनकी टीम ने 47 पुरुषों का इंटरव्यू लिया था। ऐसे में इस इंटरव्यू में पाया गया कि जब अपने रिश्तों में पुरुषों को संघर्ष का सामना करना पड़ता है, तो वो मुद्दों को कम आंकते हैं। इसकी वजह से रिश्ते और भी खराब हो जाते हैं। साथ ही, स्टडी में पाया गया कि चिंता, डिप्रेशन और आत्महत्या सहित मानसिक बीमारी का खतरा पुरुषों में बढ़ जाता है।

हालांकि, स्टडी में एक पॉजिटिव साइड भी सामने आया है, जिससे पता चला है कि पुरुषों ने एक रिश्ता टूटने के बाद अपनी मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई तरह के संसाधनों को शामिल किया, जिसमें व्यायाम, पढ़ने और खुद की देखभाल करने जैसी चीजें शामिल थीं। 

टॅग्स :ब्रेकअपरिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े