7 संकेत आपकी बेस्ट फ्रेंड आपको 'सिर्फ दोस्त' नहीं मानती, इससे अधिक चाहती है

By गुलनीत कौर | Published: March 6, 2019 04:48 PM2019-03-06T16:48:19+5:302019-03-06T16:48:19+5:30

उसे वीडियो गेम खेलना पसंद नहीं लेकिन आपके साथ खेलती है। आपके साथ लाउड म्यूजिक पर डांस भी करती है। आपकी पसंदीदा मूवी देखती है। क्योंकि उसके मन में वह प्यार है जो सिर्फ आपको खुशी देने पर यकीन करता है।

7 signs your girl best friend secretly likes you | 7 संकेत आपकी बेस्ट फ्रेंड आपको 'सिर्फ दोस्त' नहीं मानती, इससे अधिक चाहती है

7 संकेत आपकी बेस्ट फ्रेंड आपको 'सिर्फ दोस्त' नहीं मानती, इससे अधिक चाहती है

दो लड़कों और दो लड़कियों की दोस्ती से कई गुना बेहतर होती है एक लड़का और एक लड़की कि दोस्ती। दोनों बिना किसी स्वार्थ के अपन इ दोस्ती निभाते हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति वफादार और केयरिंग स्वभाव रखते हैं। लेकिन यह दोस्ती अगर बढ़कर कहीं आगे जा रही है तो कैसे जानें? आपकी भी अगर कोई बेस्ट फ्रेंड है आपको शक है कि वो आपको चाहती है तो आगे बताए जा रहे संकेतों से इसे यकीन में बदल लें। आप जान जाएंगे कि वह आपको दोस्त से अधिक मानती है या नहीं। 

1) दूसरी लड़कियों के सामने आपकी तारीफ नहीं करती

अगर कोई लड़की आपकी बेस्ट फ्रेंड के सामने आपकी तरीफ करे तो आपकी बेस्ट फ्रेंड कभी सीधा जवाब नहीं देगी। आपके बारे में उलटा ही कहेगी। क्योंकि वह नहीं चाहती कि उसके अलावा कोई और लड़की आपके बारे में सोचे।

2) आपकी दिखाई हर लड़की रिजेक्ट करती है

आपको एक लड़की पर क्रश है और आप जैसे ही उसके बारे में अपनी उस बेस्ट फ्रेंड को बताते हैं तो वह उसमें कोई न आ कोई कमी निकालकर रिजेक्ट कर देती है। इसका मतलब साफ है की मन ही मन वह आपको चाहती है और आपके साथ रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: रिश्ता टूटने का बड़ा कारण बन रही है ये आदत, युवा लड़के-लड़कियां ज्यादा प्रभावित

3) खुद भी लड़के रिजेक्ट करती है

जब भी उसकी लाइफ में कोई नया लड़का आता है और अगर आप उन्हें कहें कि उसे उस लड़के को चांस देना चाहिए तो वह कुछ भी अटपटा सा बहाना बनाकर लड़के से बात तक करने को मना कर देती है। क्योंकि वह आपके साथ होना चाहती है।

4) आपकी पसंद का हर काम करती है

उसे वीडियो गेम खेलना पसंद नहीं लेकिन आपके साथ खेलती है। आपके साथ लाउड म्यूजिक पर डांस भी करती है। आपकी पसंदीदा मूवी देखती है। क्योंकि उसके मन में वह प्यार है जो सिर्फ आपको खुशी देने पर यकीन करता है।

5) आपके साथ होने के बहाने ढूंढती है

उसे किसी इवेंट में जाना हो या पार्टी में, वह हर जगह आपको साथ ले जाती है। इसका केवल एक ही मतलब है कि वो आपको दोस्त से कुछ अधिक मानती है और चाहती है कि हर पल आपके साथ रहे।

6) आपकी पसंद का ख्याल रखती है

लड़कियां जिसे पसंद करती हैं उसे काफी बारीकी से ऑब्जर्व भी करती हैं। इसलिए आपको क्या पसंद है, कैसा गिफ्ट चाहिए, किसी चीज की जरूरत है, वो उसी चीज को लेकर आती है। 

7) आपको कैसी लड़की पसंद है

अगर अक्सर आपकी बेस्ट फ्रेंड आपसे ये सवाल करती है तो इसका केवल ये मतलब है कि वह जानना चाहती है की आपको किस तरह की पार्टनर चाहिए। वह क्वालिटी अगर उसमें होगी तो वह उसे आपको जरूर शो करेगी। 

Web Title: 7 signs your girl best friend secretly likes you

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे