लाइव न्यूज़ :

बस बहुत हो गया ! ये बातें सुन-सुन कर थक गई हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Updated: March 24, 2018 07:29 IST

लड़की हो तो थोड़ी बहुत पढ़ाई कर लो ताकि अच्छा लड़का मिल जाए और शादी करके सेटल हो जाओ।

Open in App

तुम सुन्दर लग रही हो, तुम्हारी बातें अच्छी लगती हैं, आज तुम्हारी ड्रेस अच्छी लग रही है... ऐसी बातें अगर लड़कियों से कही जाएं तो वे खुश हो जाती हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ बातें ऐसी हैं जो अगर आप लड़कियों से कह दें तो वे गुस्से से भर जाती हैं। आग-बबूला हो जाती हैं। लेकिन फिर भी लोग इन बातों को कहने से बाज नहीं आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे 7 बातें जिन्हें सुन-सुन कर लड़कियां थक चुकी हैं:

1. क्रिकेट तुम्हारे बस का नहीं है

अरे तुम क्या जानो क्रिकेट के बारे में, तुम तो बस अपने मेकअप और शॉपिंग का ख्याल रखो। जब लड़कियों से बात कही जाती है तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है। मुमकिन है कि उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी हो और वे भी उसके बारे में जानना पसंद करें लेकिन जब उनसे ऐसी बात कही जाती है तो वे गुस्से से भर जाती हैं। 

2. तुम्हें साड़ी भी पहननी नहीं आती है?

आस पड़ोस का आंटियां आपको यह कहते हुए मिल जाएंगी कि 'अरे तुम इतनी बड़ी हो गई हो और तुम्हें अभी तक साड़ी पहनना भी नहीं आता है'?

3. लड़कियों को ड्राइविंग कहां आती है

लड़कियां अगर रोड पर हों तो जरा ध्यान से ड्राइव करना, कुछ भी हो सकता है ! अक्सर लड़के लड़कियों का मजाक बनाते हुए ये कहते हुए मिल जाएंगे। लेकिन जमाना बदल गया है, और आज लड़कियां भी लड़कों से अच्छी ड्राइविंग करने लगी हैं। 

4. लड़की हो और खाना बनाना नहीं आता है?

लड़की होने का मतलब यह नहीं है कि उसे खाना बनाना आना ही चाहिए। लेकिन जब लोग ये कहते हैं कि लड़कियां खाना बनाने के लिए ही बनी हैं तो गुस्से से भर जाती हैं लड़कियां। 

5. लड़की होकर सीटी बजाती हो?

सीटी बजाने पर लड़का या लड़की में से किसी एक का हक है, ऐसा किस किताब में लिखा है? और अगर लिखा भी है तो क्या सीटी बजाने के लिए लड़कियां अपना जेंडर चेंज करवा लें !!

6. शादी करो और सेटल हो जाओ

लड़की हो तो थोड़ी बहुत पढ़ाई कर लो ताकि अच्छा लड़का मिल जाए और शादी करके सेटल हो जाओ। अजीब नियम हैं इस समाज के !! 

7. कंप्यूटर/गैजेट्स चलाना तुम्हें कहां आता होगा

अगर लड़की कंप्यूटर या अन्य गैजेट्स में दिलचस्पी दिखाए या किसी लड़के के सामने उसे इस्तेमाल भी कर रही हो तो लड़के अकड़ में आकर अक्सर कहते हैं कि 'अरे, तुम्हें कहां आता होगा ये चलाना। छोड़ो तुम इसे खराब कर दोगी'। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े