Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ध्यान भटकाते हैं, अडानी जेब काटते हैं और अमित शाह लाठी चलाते हैं"

By धीरज मिश्रा | Published: November 22, 2023 03:12 PM2023-11-22T15:12:41+5:302023-11-22T15:13:10+5:30

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां जोर-शोर से प्रचार करने में व्यस्त हैं। हालांकि, कांटे की टक्कर कांग्रेस और भाजपा में है। अब चुनाव है तो एक दूसरे पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

Rajasthan Election 2023 congress leader rahul gandhi attack on pm modi, amit shah and adani | Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने कहा, "पीएम मोदी ध्यान भटकाते हैं, अडानी जेब काटते हैं और अमित शाह लाठी चलाते हैं"

फाइल फोटो

Rajasthan Election 2023:राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां जोर-शोर से प्रचार करने में व्यस्त हैं। हालांकि, कांटे की टक्कर कांग्रेस और भाजपा में है। अब चुनाव है तो एक दूसरे पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा आरोप कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाया गया है।

राहुल ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उद्योगपति गौतम अडानी पर जेबकतरे की कहानी बताते हुए हमला किया है। उन्होंने कहा कि जब जेबकतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं, तो सबसे पहले वो ध्यान भटकाते हैं। एक जेबकतरा सामने से आकर ध्यान भटकाता है, दूसरा पीछे से जेब काट देता है और तीसरा जरूरत पड़ने पर डराता-धमकाता है। इसी तरह, पीएम मोदी ध्यान भटकाते हैं, अडानी जेब काटते हैं और अमित शाह लाठी चलाते हैं।

मोदी सरकार में चार साल की नौकरी दी जा रही है

राहुल गांधी ने कहा कि पहले हिंदुस्तान की सरकार देश के युवाओं को कहती थी अगर आपने देश की रक्षा की तो हम सारा जीवन आपकी और आपके परिवार की रक्षा करेंगे। लेकिन अब प्रधानमंत्री अग्निवीर लेकर आए हैं, जिसमें युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए नौकरी दी जाएगी।

ऐसा इसलिए है क्योंकि पीएम मोदी ने सेना की रक्षा में इस्तेमाल होने वाला सारा पैसा अडानी को दे दिया है। सवाल ये है कि आज इस देश में धन को कैसे बांटा जा रहा है, यह किसके हाथ में जा रहा है। क्या सचमुच में हिन्दुस्तान का धन भारत माता की जनता के हाथ में जा रहा है।

अडानी पर तंज, बोले पैसा उनके पास जा रहा है

राहुल ने कहा कि आप पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन उस पेट्रोल का आधा पैसा अडानी के पास चला जाता है। आप बिजली का बिल भरते हैं, लेकिन उसमें भी थोड़ा पैसा अडानी की जेब में चला जाता है।

कांग्रेस को इसलिए वोट करे

राहुल ने राजस्थान में लोगों से कहा कि आज राजस्थान में 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज होता है, चुनाव के बाद वह 50 लाख रुपए हो जाएगा। हम यहां 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दे रहे हैं। हमारा हर काम गरीब जनता के लिए होता है, वहीं मोदी सरकार सिर्फ चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम करती है।

Web Title: Rajasthan Election 2023 congress leader rahul gandhi attack on pm modi, amit shah and adani

राजस्थान से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे