लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: ''अशोक गहलोत सरकार ने 5 साल में राजस्थान को बर्बाद कर दिया, लोग चाहते हैं डबल इंजन की सरकार'', शिवराज सिंह चौहान ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 22, 2023 16:03 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए दावा किया है कि गहलोत सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर किया हमलागहलोत सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया हैअशोक गहलोत याद रखें कि काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है, बार-बार नहीं।"

जयपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला करते हुए दावा किया है कि गहलोत सरकार ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।

सीएम चौहान ने बुधवार को राजधानी जयपुर में एएनआई से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार चुनाव हार रही है। सीएम शिवराज इस सप्ताह होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए यहां पहुंचे थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, "राजस्थान की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनवाने के लिए उत्सुक है क्योंकि बीते पांच साल में अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया है। आज राजस्थान भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार और साइबर अपराध मामले में नंबर वन है। यहां पर अपराध, पेपर लीक कराना और दंगा होना आम बात है। गहलोत सरकार कुशासन का विकल्प बन गई है, इसलिए लोग उसे हटाकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।"

कांग्रेस की गारंटी योजना पर हमला करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अशोक गहलोत की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। यहां न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और न ही बेरोजगारों को भत्ता मिला। काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है, बार-बार नहीं।"

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम चौहान ने कहा कि उनकी बुद्धि खराब हो गई है।

उन्होंने कहा, "खड़गे की बुद्धि खराब हो गई है, इन लोगों को डर है कि पीएम मोदी ने कहा था कि वह न खाएंगे और न तो किसी को खाने देंगे। इस कारण से भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को अब खतरा नजर आ रहा है।" 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए दावा किया कि पीएम हमेशा उन्हें या राहुल गांधी को गाली देते रहते हैं।

खड़गे ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कांग्रेस में हमें गाली देने के अलावा कोई काम नहीं किया है। वह मुझे, राहुल गांधी को गाली देते हैं और हाल ही में उन्होंने अशोक गहलोत को भी गाली देना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं कि मैंने उनके पिता को गाली दी। मैं उनके पिता को गाली क्यों दूंगा, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। मुझे भला उनके पिता के बारे में बोलने का क्या अधिकार है?"

मालूम हो कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव होगा क्योंकि करणपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा