लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने कहा- जब सिद्धांतों की लड़ाई हो तो विरोध अक्सर स्वैच्छिक और समर्थन प्रबंधित होता है

By भाषा | Updated: August 26, 2020 13:34 IST

कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा था कि यह एक पद के बारे में नहीं है, बकि यह देश के लिए है, जो सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Open in App
ठळक मुद्दे कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि जब सिद्धांतों के लिए लड़ाई होती है तो विरोध अक्सर स्वैच्छिक होता है।उन्होंने कहा कि समर्थन अक्सर प्रबंधित किया होता है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के संगठन में व्यापक बदलाव और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं में शामिल कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि जब सिद्धांतों के लिए लड़ाई होती है तो विरोध अक्सर स्वैच्छिक होता है और समर्थन अक्सर प्रबंधित किया होता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जब सिद्धांतों के लिए लड़ रहे हैं तो जिन्दगी में, राजनीति में, न्याय में, सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच, सोशल मीडिया मंचों पर विरोध अक्सर स्वैच्छिक होता है, लेकिन समर्थन अक्सर प्रबंधित होता है।’’इससे पहले सिब्बल ने मंगलवार को कहा था कि यह एक पद के बारे में नहीं है, बकि यह देश के लिए है, जो सबसे ज्यादा मायने रखता है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिब्बल ने ये टिप्पणियां उस वक्त की है कि जब गत सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राहुल गांधी की एक कथित टिप्पणी और फिर उन पर सिब्बल की तरफ से निशाना साधे जाने के बाद विवाद हो गया था।बाद में सिब्बल ने कहा कि खुद राहुल गांधी ने उन्हें सूचित किया कि उनके हवाले से जो कहा गया है वो सही नहीं हैं और ऐसे में वह अपना पहले का ट्वीट वापस लेते हैं।

खबरों में कहा गया था कि राहुल गांधी ने पत्र लिखने वाले नेताओं पर भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप लगाया, हालांकि बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की।

 

टॅग्स :कांग्रेसकपिल सिब्बलराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा