लाइव न्यूज़ :

सही समय आएगा, जब तलापति सीएम की कुर्सी पर आसीन होंगे, स्टालिन की प्रशंसा की भाजपा नेता ने

By भाषा | Updated: December 2, 2019 13:23 IST

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बी टी ए कुमार द्रमुक के एक कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुडुकोट्टई जिले में थे जिसमें स्टालिन भी मौजूद थे। इस विवाह समारोह में द्रमुक और कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार ने कार्यक्रम में एक संक्षिप्त संबोधन दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि दिवंगत अन्नाद्रमुक सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम जी रामचंद्रन के बाद वह स्टालिन जैसे नेता को पसंद करते हैं।

तमिलनाडु में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह कहकर राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी कि सही समय आएगा, जब द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बी टी ए कुमार द्रमुक के एक कार्यकर्ता के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुडुकोट्टई जिले में थे जिसमें स्टालिन भी मौजूद थे। इस विवाह समारोह में द्रमुक और कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। कुमार ने कार्यक्रम में एक संक्षिप्त संबोधन दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उन्होंने कहा कि दिवंगत अन्नाद्रमुक सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम जी रामचंद्रन के बाद वह स्टालिन जैसे नेता को पसंद करते हैं। कुमार ने कहा कि यदि द्रमुक नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते तो ऐसा रातभर में हो सकता था। उन्होंने कहा, ‘‘वह कूवातुर गए होते और एक रात में मुख्यमंत्री बन गए होते।’’

कुमार ने यह बात परोक्ष रूप से चेन्नई के पास कूवातुर स्थित एक निजी ‘बीच रिजॉर्ट’ की ओर इशारा करते हुए कही जहां 2017 में शक्ति परीक्षण से पहले अन्नाद्रमुक की तत्कालीन महासचिव वी के शशिकला का समर्थन करने वाले अन्नाद्रमुक के 100 से अधिक विधायकों को रखा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सही समय आएगा, चीजें स्वत: ही हो जाएंगी। तलापति (स्टालिन के समर्थक उन्हें इसी नाम से जानते हैं) कुर्सी (मुख्यमंत्री की) पर आसीन होंगे।’’ कुमार की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को उनके बयान की जानकारी है। नेता ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ‘‘पार्टी आलाकमान को इसके बारे में जानकारी है।’’

टॅग्स :इंडियातमिलनाडुडीएमकेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा