लाइव न्यूज़ :

शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर की गोलीबारी, तेज प्रताप यादव ने कहा- बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है, जोर से कहिए नीतीश कुमार हैं

By सुमित राय | Updated: September 6, 2020 13:50 IST

लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने पटना में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब माफियाओं ने फायरिंग की थी।इस घटना पर आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसा है।

बिहार की राजधानी पटना में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग पर विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसा है। बता दें कि शनिवार को पटना में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर शराब माफियाओं ने फायरिंग की थी।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर लिखा, "बिहार में बहार है, शराब की लड़ाई में राजधानी के बीचों-बीच गोलियों की बौछार है। जोर से कहिए 'नीतीश कुमार' है।" इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की खबरों की पेपर कटिंग भी शेयर की है।

तेज प्रताप ने अपने दूसरे ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि शराब माफियाओं द्वारा पिटाई का वीडियो है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "सुशासन, शराबबंदी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्थाओं को एकसाथ चिथड़े-चिथड़े होते इस विडियो को जरुर देखिए। पूर्ण शराबबंदी में शराब की खेप पकड़ने गई कुशासनी प्रहरियों को शराब माफियाओं द्वारा पिटाई और गोलीबारी की जाती है, फिर भी सुशासन है..! और हां घटना बिहार विधानसभा के नजदीक की है।"

बता दें कि पटना में शनिवार को आर ब्लॉक रेलवे लाइन के समीप शराब उतारे जाने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने गोलीबारी की थी। इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस पार्टी पर हुए इस हमले में एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया था, जबकि एक शराब तस्कर भी घायल हुआ था। दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल