लाइव न्यूज़ :

DMK अध्यक्ष बनते ही स्टालिन ने मोदी सरकार पर किया प्रहार, दिया ये बयान

By भाषा | Updated: August 29, 2018 03:48 IST

अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की जनरल काउंसिल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार देश के भगवाकरण का प्रयास कर रही है। हम सब सबक सिखाएं।’’ 

Open in App

चेन्नई, 29 अगस्त: डीएमके अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद एम के स्टालिन ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया और केंद्र सरकार पर देश के ‘भगवाकरण’ का प्रयास करने के आरोप लगाए।

अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की जनरल काउंसिल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार देश के भगवाकरण का प्रयास कर रही है। हम सब सबक सिखाएं।’’ 

स्टालिन के लगातार प्रहार से इस कयास पर विराम लग गया है कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले द्रमुक और भाजपा एक दूसरे के करीब आते प्रतीत हो रहे हैं।

द्रमुक ने हाल में घोषणा की थी कि पार्टी के संरक्षक एम. करूणानिधि को श्रद्धांजलि देने के लिए 30 अगस्त को आयोजित प्रार्थना सभा में भाजपा प्रमुख अमित शाह हिस्सा लेंगे जिससे यह कयास तेज हो गया था।

बहरहाल कल भाजपा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इससे पहले करूणानिधि के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित करने और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किए जाने के अलावा संसद के दोनों सदनों को स्थगित करने की भाजपा की पहल से द्रमुक के साथ रिश्तों में सुधार के तौर पर देखा जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चेन्नई जाकर द्रविड़ नेता को श्रद्धांजलि देना और स्टालिन द्वारा नयी दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने को भी लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा की तरफ से नये सहयोगी को रिझाने का प्रयास करते माना गया।

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया