लाइव न्यूज़ :

19 दिसंबर को सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक, ग्रुप 23 के चुनिंदा नेताओं से भी मिलेंगी 

By शीलेष शर्मा | Updated: December 17, 2020 20:56 IST

सोनिया पार्टी नेताओं से किसान आंदोलन, महँगाई, पार्टी के आंतरिक हालातों के अलावा मोदी से निपटने के लिये पार्टी की क्या रणनीति हो इस पर चर्चा करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया बारी -बारी से ग्रुप 23 के सभी सदस्यों से मुलाक़ात करेंगी। ग्रुप 23 सदस्यों ने सामूहिक नेतृत्व और कार्य समिति के सदस्यों के चुनाव कराने की माँग पिछले दिनों उठाई थी। र्टी सूत्रों के अनुसार 10 जनपथ से उन नेताओं को सूचित किया जा रहा है।

नई दिल्लीः कांग्रेस में पार्टी नेताओं में नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवालों को सुलझाने के लिये पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने ग्रुप 23 के चुनिंदा नेताओं से 19 दिसंबर को मुलाक़ात करने का फ़ैसला किया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 10 जनपथ से उन नेताओं को सूचित किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इन नेताओं के साथ पार्टी के कुछ दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भी कहा गया है कि वह इस बैठक में मौजूद रहें, इनमें के सी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

दरअसल मार्च के बाद से सोनिया ने नेताओं से अपनी मुलाक़ातों का सिलसिला अत्यंत सीमित कर दिया था लेकिन अब 19 दिसंबर से मुलाक़ातों का सिलसिला फिर शुरू कर रहीं हैं। इसी क्रम में सोनिया बारी -बारी से ग्रुप 23 के सभी सदस्यों से मुलाक़ात करेंगी। 

मुलाक़ातों का कोई विधिवत एजेंडा तैयार नहीं किया गया है लेकिन सोनिया के निकट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया पार्टी नेताओं से किसान आंदोलन, महँगाई, पार्टी के आंतरिक हालातों के अलावा मोदी से निपटने के लिये पार्टी की क्या रणनीति हो इस पर चर्चा करेंगी।

चूँकि पार्टी के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव फ़रबरी में करने पर विचार किया जा रहा है अतः चुनाव से पूर्व सोनिया पार्टी नेताओं की राय जानना चाहती हैं कि वह पार्टी का संचालन किस तरह चाहते हैं। ग़ौरतलब है कि ग्रुप 23 सदस्यों ने सामूहिक नेतृत्व और कार्य समिति के सदस्यों के चुनाव कराने की माँग पिछले दिनों उठाई थी। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीदिल्लीकांग्रेसरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा