लाइव न्यूज़ :

Meghalaya Assembly Election 2018: कोनराड संगमा होंगे मेघालय के अगले CM, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2018 08:34 IST

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा मंगलवार को मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

Open in App

शिलांग, 6 मार्च: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया है। कोनराड संगमा ने कहा है कि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद राज्य में सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि शपथ-ग्रहण समारोह मंगलवार सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। संगमा ने कहा 'मेरे पास संख्याबल होने के कारण राज्यपाल ने राज्य में सरकार बनाने के लिए मुझे आमंत्रित किया है। 

जानें कौन हैं मेघालय के मुख्यमंत्री बनने जा रहे कोनराड संगमा, पिता भी रह चुके हैं सीएम

इस बात की पुष्टि राज भवन के एक अधिकारी ने की और कहा, 'राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कोनराड संगमा को आमंत्रित किया है, क्योंकि उनके पास 34 विधायकों का समर्थन है।' जानकारी के मुताबिक समारोह में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। बता दें कि संगमा ने रविवार(4 मार्च ) को राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात की थी। जहां उन्होंने 60 सदस्यीय विधानसभा में 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम में एनपीपी 19, बीजेपी 2, यूडीपी 6 और  एचएसपीडीपी ने 2 सीटें जीती है। वहीं बीजेपी की झोली में 4 सीटें थी और एक सीट निर्दलीय विधायक भी है। इस तरह से इस गठबंधन के पास कुल 34 सीटें हैं। बता दें कि मेघालय विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। वहीं 21 सीट जीतकर कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। लेकिन वावजूद इसके सरकार बनाने का दावा एनपीपी ने किया है। 

राहुल गांधी ने कसा तंज इसपर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि 'कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिली जनादेश का सम्मान करती है। हम नार्थ-ईस्ट में फिर से पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे।' राहुल गांधी ने ट्वीट के आखिर में कांग्रेस के सारे कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए शुक्रिया कहा है।

टॅग्स :मेघालय के मुख्यमंत्रीमेघालय विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिलांग: कर्फ्यू में 7 घंटे की ढील, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब से भेजी टुकड़ियां, सीएम संगामा ने कहा- 'पैसा देकर भड़काई हिंसा'

भारतशाह-मोदी पर उलटी पड़ी बीजेपी की 'चाल', कांग्रेस मणिपुर, मेघालय, गोवा में खेलेगी 'कर्नाटक कार्ड'

राजनीतिकॉनरैड संगमा बने मेघालय के नए मुख्यमंत्री

राजनीतिकोनराड संगमा ने ली मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजनाथ सिंह ने कहा- टूटा कांग्रेस का भ्रम

राजनीतिपूर्वोत्तर चुनाव में मिली हार पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- 'कांंग्रेस पार्टी जनादेश का सम्मान करती है'

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज