लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 2019 में प्रधानमंत्री बनने को लेकर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान

By स्वाति सिंह | Updated: May 8, 2018 18:39 IST

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में 'सबसे बड़े दल' के रूप में उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मई: स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह को आम जनता के भविष्य की चिंता है कि अगर राहुल 2019 में  सत्ता में आए तो क्या होगा। उन्होंने आगे कहा  कि व्यक्ति जिसे अपने लीडरशिप पर भरोसा नहीं हैं, उस व्यक्ति पर लोग कैसे भरोसा कर सकते हैं। 

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में 'सबसे बड़े दल' के रूप में उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। चर्चा के दौरान राहुल गांधी से सवाल किया गया कि क्या वह अगले प्रधानमंत्री बनेंगे ? इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'यह निर्भर करेगा कांग्रेस का चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहता है , यह उस पर निर्भर करेगा मेरे कहने का अर्थ है , यदि यह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में ऊभरती है तो , हां।' राहुल ने कहा कि उन्हें 'पूरा विश्वास' है कि नरेन्द्र मोदी अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में बने रहने की अनुमति नहीं देगी। राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतेगी। 'समृद्ध भारत फाउंडेशन' देश के उदारवादी , धर्मनिरपेक्ष और गणतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया एक मंच है। इसके न्यासियों में फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी भी शामिल हैं। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर