लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी का दावा, 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी नहीं जीत पाएंगे अमेठी

By भाषा | Updated: May 30, 2018 04:42 IST

स्मृति ने दावा किया, 'यह एक परिवार की 48 साल की उदासीनता बनाम नरेंद्र मोदी ( प्रधानमंत्री) के तहत 48 महीनों का सुशासन है।'

Open in App

शिलांग, 30 मई: सत्ता में वापसी करने के कांग्रेस के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में लोकसभा की अपनी सीट तक नहीं जीत पाएंगे। हालांकि, वह तेल की बढ़ती कीमतों और कालाधन पर सवालों को टाल गईं। 

केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने यहां कहा , 'अमेठी में , वह (राहुल) हर विधानसभा सीट पर हार गए , पिछले चार साल में हर स्थानीय चुनाव हार गए। जब अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में उनकी हार तय है, फिर केंद्र की सत्ता में उनके लौटने की क्या गुंजाइश है।' स्मृति ने कहा, 'राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में जिला कलेक्टर का एक कार्यालय तक नहीं खुलवा पाएं और वह विकास के बारे में भाषण दे रहे हैं।'

स्मृति ने दावा किया, 'यह एक परिवार की 48 साल की उदासीनता बनाम नरेंद्र मोदी ( प्रधानमंत्री) के तहत 48 महीनों का सुशासन है।'  मंत्री ने यह भी कहा कि राजग सरकार को सत्ता में आने के बाद घोटालों से निपटना पड़ा और पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सभी परिस्थितियों में लोगों की सामाजिक जरूरतें पूरी हों। 

उन्होंने नेहरू गांधी परिवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस परेशान है क्योंकि जो परिवार 60 साल तक सत्ता में रही वह पिछले चार साल में हर चुनाव हारती आई है। हालांकि , उन्होंने तेल की बढ़ती कीमतों और कालाधन की बरामदगी पर सवालों को टालते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार में उनके सहकर्मी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जल्द ही एक 'समयबद्ध समाधान' पेश करेंगे। वह यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के दीक्षांत समारोह में शरीक होने आई थी। उन्होंने कार्यक्रम से इतर मीडिया को संबोधित करते हुए यह कहा। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गाँधीअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा