लाइव न्यूज़ :

शिवराज ने की CM कमलनाथ की प्रशंसा, कहा-उन्होंने यह सच स्वीकार किया कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 23, 2019 08:37 IST

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि कमलनाथ की मैं प्रशंसा करता हूं, उन्होंने यह सच्चाई स्वीकार कर ली है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली, न ही राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की कोई संभावना है.

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यह सच स्वीकार कर लिया कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है, न ही राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है.

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि कमलनाथ की मैं प्रशंसा करता हूं, उन्होंने यह सच्चाई स्वीकार कर ली है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली, न ही राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की कोई संभावना है. हालांकि संकोच में उन्होंने त्रिशंकु सरकार की बात जरूर कही. 

उन्होंने कहा कि भारत की जनता त्रिशंकु सरकार नहीं चाहती!, देश की जनता कमजोर नहीं एक मजबूत सरकार चाहती है जो सिर्फ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही बन सकती है! पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने कांग्रेस का कोई भी नेता टिक नहीं सकता इसलिए चुनाव परिणाम आने के पहले ही कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है. 

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को पहले से ही इस बात का भरोसा था, इसलिए ही उन्होंने इतनी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा. जब बहुमत वाली सीटें ही नहीं होगी तो सरकार कैसे बनेगी. उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस ने गठबंधन का सहारा लिया.

दिग्विजय का विजन बंटाढ़ार प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल लोकसभा के लिए दिग्विजय सिंह के विजन डाक्यूमेंट पर तीखा हमला बोला है. शिवराज सिंह ने कहा है की दिग्विजय सिंह का विजन खराब सड़कें, बीमारू प्रदेश और अंधेर नगरी है, इसके साथ ही कहा कि दिग्विजय का विजन बंटाधार प्रदेश है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर