लाइव न्यूज़ :

अगर बीजेपी के बारे में सच बोलना बगावत है, तो समझो मैं बागी हूं: शत्रुघ्न सिन्हा

By स्वाति सिंह | Updated: May 21, 2018 16:09 IST

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और बीजेपी नेता 'प्रेस से मिलिये' कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।

Open in App

चंडीगढ़, 21 मई: बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने रविवार को एक बार फिर अपनी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा अगर बीजेपी के बारे में सच कहना गलत है तो मैं बागी हूं। उन्होंने आगे कहा, 'जब कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं पार्टी क्यों नहीं छोड़ता, मैं उनसे कहता हूं कि मैं पार्टी में तब शामिल हुआ था जब पार्टी के दो लोकसभा सांसद थे। यह कहना अब जरूरी हो गया है कि यह बीजेपी अब वह नहीं रही। वह आज अब 'मोदी सरकार ’ बन गई है।'

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और बीजेपी नेता 'प्रेस से मिलिये' कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के लोगों में हताशा का माहौल है और वे सरकार द्वारा वादे पूरे नहीं करने के चलते ठ गा हुआ महसूस कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा ने बीजेपी के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में लोकतंत्र को 'खतरा' होने का आरोप लगाते हुए हाल में पार्टी छोड़ दी थी। 

यशवंत सिन्हा ने आगे कहा, 'आज देश कई मुद्दों का सामना कर रहा है। जब हम जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद करते हैं हम हताशा का माहौल पाते हैं। लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय किये गए वादे पूरे नहीं किये गए।' उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा वही संगठन नहीं है जो अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के समय हुआ करता था। 

(भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हायशवंत सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

राजनीति अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी