लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बदले संजय राउत के बोल! कहा- वो हमारा भी बेटा, हम चाहते हैं परिवार को न्याय मिले

By विनीत कुमार | Updated: August 14, 2020 13:34 IST

संजय राउत ने कहा है कि उनके सुशांत सिंह राजपूत मामले में परिवार और अन्य लोगों को कुछ दिन चुप रहने की बात का गलत मतलब निकाला गया। राउत ने कहा कि उन्होंने लोगों से थोड़ा धैर्य रखने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा- सुशांत हमारा भी बेटा, बॉलीवुड मुंबई का परिवार है, परिवार से मेरी हमदर्दी हैसंजय राउत ने कहा- धैर्य रखने की बात का गलत मतलब निकाला गया, सभी को मुंबई पुलिस पर भरोसा करना चाहिए

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद सीबीआई जांच की लगातार उठ रही मांग के बीच हाल के दिनों में शिवसेना नेता संजय राउत भी अपने बयानों और लेख के कारण चर्चा में रहे हैं। वे लगातार कहते रहे हैं कि मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही हैं। अब हालांकि, उन्होंने रूख नरमी दिखाई है।

संजय राउत ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत सभी के लिए बेटे की तरह हैं और वे भी चाहते हैं कि बॉलीवुड एक्टर के परिवार को न्याय मिले। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने शुक्रवार को कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत हमारे बेटे थे। वे मुंबई में रहे। वे एक्टर थे। बॉलीवुड मुंबई का परिवार है। हमारी क्या दुश्मनी होगी? हम भी चहते हैं कि परिवार को न्याय मिले। हम चाहते हैं कि उनकी मौत के पीछे का रहस्य सामने आए।' 

'सुशांत के परिवार के लिए हमारी पूरी हमदर्दी'

संजय राउत ने साथ ही कहा कि सुशांत के परिवार के लिए उनकी पूरी हमदर्दी है। उन्होंने अपने गुरुवार के बयान पर सफाई देते हुए कहा, 'मैंने कल कहा था कि उन्हें कुछ धैर्य रखना चाहिए लेकिन इसे इस तरह दिखाया गया जैसे मैंने उन्हें धमकी दी हो। क्या वो धमकी थी? मुंबई पुलिस पर विश्वास कीजिए। अगर आपको लगता है कि वे अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, फिर सीबीआई के पास जाइए।'

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को राउत ने कहा था कि राजपूत के परिवार समेत सभी लोगों को कुछ समय चुप रहना चाहिए और मुंबई पुलिस को अभिनेता की मौत के मामले की अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए। 

पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने गुरुवार को कहा, 'घटना (सुशांत की मौत) मुंबई में हुई। एफआईआर पटना में दर्ज कराई गई और बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर रही है। केंद्र इस पर राजी भी हो जाती है। ये गैरकानूनी है। केस अब तकनीकी तौर पर सीबीआई के पास है।'

संजय राउत ने ये भी कहा, 'मोसाद और केजीबी को भी ले आओ। कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। हम सीबीआई का विरोध नहीं कर रहे हैं। जब मुंबई पुलिस पहले से इस पर काम कर ही रही है तो सीबीआई क्या करेगी।' राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और अगर कुछ और भी जांच की जानी है तो सीबीआई कर सकती है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय राउतशिव सेनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

राजनीति अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?