लाइव न्यूज़ :

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 17, 2018 23:23 IST

उनके बड़े बेटे तेज प्रताज यादव, राजद के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों पार्टी समर्थक अस्पताल पहुंच चुके हैं।

Open in App

रांची, 17 मार्च।आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल)  प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यहां के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने ईसीजी और अन्य टेस्ट किए। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके बड़े बेटे तेज प्रताज यादव, राजद के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों पार्टी समर्थक अस्पताल पहुंच चुके हैं।

इस मामले में झारखंड की प्रमुख नेता अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि शनिवार शाम तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद लालू को रिम्स में भर्ती कराया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच हृदय रोग विभाग में उनकी देख रेख की जा रही है, लेकिन शुरूआती सूचना के मुताबिक लालू चिंताजनक स्थिति से बाहर है। हांलाकी अब तक इस बारे में रिम्स की ओर से लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि शनिवार को ही चारा घोटाले से जुड़े एक अन्य मामले में अदालत ने अपना फैसला टालते हुए अगली सुनवाई सोमवार को तय की है। इस मामले में लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र समेत 31 लोग आरोपी हैं जिनके खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत सोमवार को फैसला सुनायेगी। लालू यादव और जगन्नाथ मिश्र और अन्य पहले से ही चारा घोटाला के तीन मामलों में दोषी ठहराये जा चुके हैं। वह दोषी पाए जाने के बाद से बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीझारखंडचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा