लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: बीएसपी सुप्रीमो मायावती बोलीं- 1 वोट रोकने के लिए बीजेपी ने अपनाए सीबीआई-ईडी जैसे हथकंडे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 24, 2018 20:20 IST

मायावती ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी ने हमारे 1-1 विधायक को वोट डालने से रोकने के लिए पूरी जोर आजमाइश की।

Open in App

लखनऊ, 24 मार्च। हाल ही में संपन्न हुए राज्य चुनाव में बीजेपी के उत्तर प्रदेश से सभी 9 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद पद के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को इस चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अपने उम्मीदवार की हार पर बीएसपी सुप्रीमों ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। 

मायावती ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी ने हमारे 1-1 विधायक को वोट डालने से रोकने के लिए पूरी जोर आजमाइश की। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने जीत के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाया। हमारे 1 विधायक को वोड डालने से रोकने के लिए उन्होंने सीबीआई-ईडी जैसी एजेंसियों का सहारा लिया। 

उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। मैं उन सभी विधायकों के हिम्मत की बधाई देती हूं जिन्होंने बीजेपी के डर से क्रास वोटिंग नहीं की। बीजेपी ने विधायकों पर पुलिस का खौफ दिखाकर धमकाया। जिससे उन्होंने डर कर बीजेपी के पक्ष में वोट डाला।

उन्होंने कहा कि हमारे एक विधायक ने गद्दारी की है, जिसे हमने निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी को हराने के लिए बीएसपी और एसपी मिलकर नई रणनीति बनाएगी। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी के एक विधायक अनिल सिंह ने धोखा दिया जिसे हमारी पार्टी ने निलंबित कर दिया है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने अपनी अंर्तमा की आवाज पर बसपा को वोट दिया। 

टॅग्स :मायावतीराज्य सभाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा