राज्यसभा उपचुनावः भाजपा के अरुण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, चुने जाएंगे निर्विरोध

By भाषा | Published: December 2, 2019 04:53 PM2019-12-02T16:53:17+5:302019-12-02T18:20:52+5:30

चुनाव अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि यह सीट समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वह विधानसभा उपचुनाव में रामपुर से विधायक चुनी गयीं थी। अभी तक इस राज्यसभा सीट के लिये केवल अरुण सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किये हैं।

Rajya Sabha by-election: BJP's Arun Singh filed nomination papers, will be elected unopposed | राज्यसभा उपचुनावः भाजपा के अरुण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, चुने जाएंगे निर्विरोध

नामांकन पत्र की जांच तीन दिसंबर को होगी।

Highlightsमैं उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य के रूप में पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करूंगा और अपना पूरा सहयोग दूंगा।चुनाव आयोग के अनुसार आज सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने सोमवार को बताया कि हाल में प्रदेश की रामपुर सीट से सपा विधायक चुनी गयी तजीन फातिमा के राज्यसभा से इस्तीफे के कारण रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन था और इस अवधि में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी अरुण सिंह ने ही पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि इस तरह अरुण का इस उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अरुण ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किये।

नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। लगभग 54 वर्षीय भाजपा महासचिव अरुण सिंह पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और इस वक्त पार्टी की ओडिशा इकाई के प्रभारी भी हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अरुण ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्यसभा सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के विकास के लिये पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक राज्यसभा उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। नामांकन पत्र की जांच मंगलवार को होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख पांच दिसम्बर है।

Web Title: Rajya Sabha by-election: BJP's Arun Singh filed nomination papers, will be elected unopposed

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे