लाइव न्यूज़ :

बागी विधायक विश्वेंद्र सिंह बोले, 'अर्जुन है सचिन पायलट, कभी महाभारत का 'युद्ध' नहीं हारेगा...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 31, 2020 12:24 IST

अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर 18 विधायक सचिन पायलट के साथ चले गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह सारे 18 विधायक गुड़गांव में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे18 बागी विधायकों पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में आना चाहिए, लेकिन वे भाजपा की गोद में बैठे हैं। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर को देखते हुए सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।

जयपुर: राजस्थान की सियासत में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। एक और खबर है कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायकों को शुक्रवार (31 जुलाई) को जयपुर से जैसलमेर ले जाया जाएगा। इसी बीच सचिन पायलट खेमे के बागी कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि सचिन पायलट महाभारत के अर्जुन की तरह हैं और वह यह महाभारत का 'युद्ध' कभी नहीं हारेंगे। 

शुक्रवार देर रात (30 जुलाई) सचिन पायलट को टैग करते हुए विश्वेंद्र सिंह ने लिखा, ''वो अर्जुन है ,कभी महाभारत का 'युद्ध' नहीं हारेगा। साथियों! विश्वास करो! वो "बाण" जीत का मारेगा।''

अशोक गहलोत की बागी विधायकों से अपील- कांग्रेस के साथ आकर खड़े हों बागी विधायक

18 बागी विधायकों का जिक्र करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार (30 जुलाई) को कहा कि उन विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में आना चाहिए, लेकिन वे भाजपा की गोद में बैठे हैं। सीएम गहलोत ने कहा, दुर्भाग्य से हमारे जो साथी गुड़गांव में बैठे हैं, वे आते नहीं है, जबकि सबको मालूम है कि राजस्थान में किस प्रकार का राजनीतिक माहौल बना हुआ है।

विश्वेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोक ने कहा, जिन्होंने कांग्रेस के चिह्न पर चुनाव जीता है, अगर उन्हें कोई नाराजगी है, तो वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में जाकर बात करते, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जाकर बात करते, परन्तु वे लोग इतने दिनों से अलग होकर बैठे हुए हैं। मैं चाहूंगा कि उन्हें बैठकों में आना चाहिए। अगर उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीता है, तो उनका पहला कर्तव्य है कि वे सरकार के साथ खड़े हों।

गहलोत ने कहा, जो लोग गये हैं... मुझे पता नहीं, उनमें से किन-किन लोगों ने पहली किस्त ली है। हो सकता है कि कई लोगों ने किस्त नहीं ली हो। मैं चाहूंगा कि उन्हें वापस आना चाहिए।

अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

जयपुर से जैसलमेर शिफ्ट किए जाएंगे अशोक गहलोत समर्थक विधायक

कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायकों को शुक्रवार को जयपुर से जैसलमेर ले जाया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां के एक होटल में रुके अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस व समर्थक विधायकों को जैसलमेर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक होगी, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। इसके बाद उन्हें जैसलमेर ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ये विधायक 13 जुलाई से जयपुर के बाहर एक होटल में रुके हैं। विधानसभा का आगामी सत्र 14 अगस्त से होना है और तब तक ये विधायक एक साथ ही रुकेंगे। 

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान सरकारअशोक गहलोतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा