लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, कई विधायकों ने पायलट की वापसी पर जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: August 12, 2020 05:21 IST

सचिन पायलट की वापसी पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कई विधायकों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें आलाकमान पर पूरा विश्वास है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार रात हुई। बैठक में कई विधायकों ने सचिन पायलट की वापसी को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।

जैसलमेर। राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार रात हुई। बैठक में कई विधायकों ने सचिन पायलट व अन्य बागी विधायकों की वापसी को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बदले राजनीतिक समीकरणों से विधायकों को अवगत कराया और इस दौरान कई विधायकों ने सचिन पायलट व अन्य बागी विधायकों की वापसी को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने संबोधन में सभी विधायकों को मौजूदा राजनीतिक संकट में इतने दिन तक निस्वार्थ भाव से एकजुट रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद विधायक लोकतंत्र के लिए, पार्टी के लिए, प्रदेश व देश के लिए इतने दिन बिना किसी लोभ प्रलोभन में आए एकजुट रहे जो अपने आप में एक इतिहास है।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में विधायकों ने सचिन पायलट व उनके खेमे के 18 अन्य विधायकों की वापसी को लेकर नाराजगी जताई। पायलट खेमे द्वारा दिए जा रहे कथित बयानों को लेकर भी बात हुई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बयानों की परवाह नहीं करनी चाहिए हमें आलाकमान पर पूरा विश्वास है। आलाकमान ने जो भी फैसला किया होगा उचित किया होगा।

पायलट की वापसी पर विधायकों की नाराजगी पर मुख्यमंत्री गहलोत ने सबसे कहा कि आलाकमान का आदेश सर माथे पर होता है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जिस भी विधायक ने इस संकट में पार्टी के प्रति निष्ठा रखी है उस विधायक के किसी भी हित के साथ समझौता नहीं होगा। वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि उनके हक प्रभावित नहीं हो। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस व उसके समर्थक विधायक लगभग 11 दिन से यहां के एक निजी होटल में ठहरे हुए हैं। ये विधायक बुधवार को राजधानी जयपुर लौटेंगे जहां 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र होना है।

टॅग्स :राजस्थान सरकारकांग्रेसअशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर