लाइव न्यूज़ :

BJP का तंज, राजस्थान सरकार का काम मौज-मस्ती और सैर सपाटा करना, गहलोत बोले- पीयूष गोयल भी सरकार गिराने में शामिल

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 3, 2020 05:46 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल खेल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान में चल रहे इस ‘तमाशे’ को बंद करवाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कई केंद्रीय मंत्री राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने में लगे हैं। बीजेपी का तंज- गैर जिम्मेदाराना गहलोत सरकार पॉलिटिकल क्वारंटाइन में चली गई है, जिन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं है।

जयपुर:  राजस्थान में सत्ता को लेकर जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस को भाजपा ने अपने निशाने पर ले लिया। रविवार (2 अगस्त) को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि गहलोत सरकार का सार मौज-मस्ती, सैर-सपाटा, खाना-पीना, अंताक्षरी खेलना, फिल्म देखना और दूसरों की गलती निकालना है।

वहीं विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ ने भी गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्वीट किया कि राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 हजार से भी अधिक हो चुकी है। वहीं अब तक 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन का दम भरने वाली गैर जिम्मेदाराना गहलोत सरकार पॉलिटिकल क्वारंटाइन में चली गई है, जिन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं है। यदि सरोकार है तो अपनी सरकार बचाने से। 

धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल समेत कई मंत्री राजस्थान की सरकार गिराने में लगे- सीएम अशोक गहलोत

राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल समेत कई मंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्रालय राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने में लगा है। भाजपा के मुंह खून लग गया है। वह कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी सरकार गिरा चुकी है और अब राजस्थान में भी यही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक छिपे रुस्तम भी लगे हुए हैं, लेकिन हमें मालूम है कि वे कौन हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायक के साथ (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने पायलट गुट के विधायकों के लौटने के सवाल पर कहा कि यह हाईकमान पर निर्भर करता है, यदि हाईकमान उन्हें माफ कर देते हैं तो मैं भी सबको गले लगा लूंगा। मेरा कोई अहम का टकराव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र की घोषणा होते ही हॉर्स ट्रेडिंग के रेट बढ़ा दिए गए। देश में ये क्या तमाशा हो रहा है। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्हें चाहिए कि राजस्थान में जो तमाशा हो रहा है उसे बंद करवाएं। कांग्रेस में सरकार गिराने की कोशिश करने की परंपरा कभी नहीं रही।

बसपा सुप्रीमो मायावती के कोर्ट जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मायावती बहनजी सीबीआई और ईडी के दबाव में हैं। 

टॅग्स :अशोक गहलोतगजेंद्र सिंह शेखावतपीयूष गोयलराजस्थानराजस्थान समाचारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा