लाइव न्यूज़ :

पायलट और गहलोत के मिलन पर बोले कांग्रेस नेता वेणुगोपाल, 'दोस्ती और विचारधारा का बंधन अटूट, सोनिया जी और राहुल ने...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2020 09:52 IST

कांग्रेस पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद लगभग एक महीने बाद सचिन पायलट बुधवार (12 अगस्त) को जयपुर लौटे। सचिन पायलट को कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री पद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान विधानसभा सत्र आज (14 अगस्त) को 11 बजे से शुरू होने वाला है। सचिन पायलट और अन्य 18 बागी विधायक गुरुवार (13 अगस्त) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।

जयपुर: राजस्थान में लगभग एक महीने तक चली सियासी खींचतान व बयानबाजी के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुरुवार (13 अगस्त) की शाम को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। मुख्यमंत्री निवास में इस बैठक में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के निवास पर काग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, दोस्ती और विचारधारा का बंधन अटूट है। जिसको सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नेतृत्व और मजबूत बनाता है। 

केसी वेणुगोपाल ने एक फोटो ट्वीट की, जिसमें सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नजर आ रहे हैं। फोटो को ट्वीट करते हुए केसी वेणुगोपाल ने लिखा, सच और निष्ठा का कोई और विकल्प नहीं है। दोस्ती और विचारधारा के बंधन अटूट हैं, वे समय की कसौटी पर खरा उतरेंगे और पार्टी को फिर से मजबूत करेंगे। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देशन और नेतृत्व ने इस बंधन को और मजबूत किया है।

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद जानिए क्या कहा? 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि हम राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। जयपुर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेने के बाद पायलट ने ट्वीट किया, राजस्थान की जनता के हित और किए गए वादों के अनुरूप कार्य करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। 

सचिन पायलट ने कहा कि वह आज (13 अगस्त) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित साथी विधायकों के साथ विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। 

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा