लाइव न्यूज़ :

राजस्थान संकट: भाजपा ने कहा- विधायकों की गिनती का स्थान सड़क, रेजॉर्ट या होटल नहीं, विधानसभा उपयुक्त स्थान

By भाषा | Updated: July 13, 2020 21:59 IST

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कल सुबह 10 बजे कांग्रेस विधायक दल की एक और बैठक बुलाई जाएगी, एक बार फिर समेत सचिन पायलट जी के सभी विधायक साथियों से हमने अनुरोध किया है कि आइए और राजनीतिक यथास्थिति पर चर्चा कीजिए, अगर किसी व्यक्ति विशेष से कोई मतभेद है तो वो भी कहें।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का ही एक गुट दावा कर रहा है कि सरकार अल्पमत में है जबकि दूसरा गुट बहुमत होने का दावा कर रहा है। सरकार के पास बहुमत नहीं है। हमने तो कुछ नहीं कहा। ये इनकी पार्टी का (अंदरूनी)मसला है। वे इसे सुलझाएं।भाजपा के ही एक अन्य उपाध्यक्ष और राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले ओम माथुर ने भी मौजूदा घटनाक्रम को कांग्रेस की ‘‘अंदरूनी लड़ाई’’ बताया.

नई दिल्लीः राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक को भाजपा ने कांग्रेस का ‘‘अंदरूनी मसला’’ बताने के साथ-साथ सोमवार को यह भी कहा कि विधायकों की गिनती के लिए सड़क, रेजॉर्ट या होटल नहीं बल्कि विधानसभा उपयुक्त स्थान है।

इसी बीच, पार्टी के राजस्थान इकाई के प्रमुख ने कहा कि उनके समक्ष ‘‘सभी विकल्प खुले हैं’’। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राजस्थान के घटनाक्रम पर ‘‘भाषा’’ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का ही एक गुट दावा कर रहा है कि सरकार अल्पमत में है जबकि दूसरा गुट बहुमत होने का दावा कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इनका ही एक गुट कह रहा है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। हमने तो कुछ नहीं कहा। ये इनकी पार्टी का (अंदरूनी)मसला है। वे इसे सुलझाएं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘सचिन पायलट भाजपा के थोड़े ही हैं। वह कांग्रेस के हैं। कांग्रेस ही कह रही है। कांग्रेस का एक उप मुख्यमंत्री कह रहा है कि गहलोत के पास बहुमत नहीं है। दोनों पक्षों का अपना-अपना दावा है।’’ भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि जब भी ऐसी परिस्थिति आती है तो ‘‘उस समय गिनती सड़कों पर तो होती नहीं,...ना ही रेजॉर्ट या होटल में होती है।’’

बहुमत साबित करने का जो स्थान है, वह विधानसभा है

उन्होंने कहा, ‘‘बहुमत साबित करने का जो स्थान है, वह विधानसभा है। जिसके लिए विधायक चुन कर आते हैं।’’ भाजपा के ही एक अन्य उपाध्यक्ष और राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले ओम माथुर ने भी मौजूदा घटनाक्रम को कांग्रेस की ‘‘अंदरूनी लड़ाई’’ बताया और कांग्रेस की राज्य सरकार के पास बहुमत होने के उसके दावे पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ये उनकी अंदरूनी लड़ाई है। कलह है । ये कोई नई बात नहीं हैं। जिस दिन से सरकार बनी है उसी दिन से चल रही है। उस समय चिंगारी के समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। वो लावा बनकर अब बाहर निकल रहा है। इनके घर की लड़ाई है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘अभी कौन सा फ्लोर टेस्ट हो रहा है जो कांग्रेसी संख्या बल दिखा रहे हैं।...किसको दिखा रहे हैं?’’ उन्होंने भी इस बात पर बल दिया, ‘‘वास्तविक संख्या बल तो सदन में गिना जाएगा।’’ पार्टी के भावी कदम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ‘‘इनकी फूट’’ देखेगी, फिर देखेगी क्या होता है?’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी। पायलट इस बैठक में नहीं पहुंचे। इस बैठक में कितने विधायक उपस्थित हुए इस बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया।

कुछ पार्टी नेताओं का कहना है कि 106 विधायक वहां मौजूद थे

हालांकि कुछ पार्टी नेताओं का कहना है कि 106 विधायक वहां मौजूद थे। गहलोत के खिलाफ बागी तेवर अपनाये पायलट रविवार शाम यह दावा कर चुके हैं कि उनके साथ 30 से अधिक विधायक हैं और गहलोत सरकार अल्पमत में है। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के विधायकों का बसों द्वारा फेयरमॉन्ट होटल में ले जाया गया। इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि राजस्थान का सियासी घमासान अभी थमा नहीं है।

कांग्रेस के भीतर चल रहे इस सत्ता संघर्ष पर भाजपा की राजस्थान इकाई ने कहा है कि यहां की कांग्रेस सरकार की अब विदाई हो जानी चाहिए क्योंकि इसने जनता का विश्वास खो दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया से जयपुर में जब उन अटकलों के बारे में पूछा गया कि क्या भाजपा पायलट खेमे का बाहर से समर्थन कर सकती है तो उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे लिए सभी विकल्प खुले हैं।’’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में कोई भी निर्णय उस समय की परिस्थिति के अनुरूप और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।

पूनिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में युवा नेताओं को हमेशा ‘‘उपेक्षित और दरकिनार’’ किया जाता रहा है। पायलट ने पांच साल तक कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया लेकिन उन्हें उपेक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस में हो रहा है वह उसकी अंतर्कलह का परिणाम है।

पूनिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनहित में उसे जाना चाहिए। जनता से किए वादों को पूरा करने में यह सरकार विफल रही है।’’ यह पूछे जाने पर कि मौजूदा परिस्थिति में भाजपा का क्या रुख रहेगा, उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए सारे विकल्प खुले हैं। पार्टी आलाकमान के निर्देशों का हम पालन करेंगे... हम उनके निर्देशों का अनुसरण करेंगे।’’

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतसचिन पायलटजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा