लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने आगामी राजस्थान चुनाव को बताया लोक सभा 2019 का ट्रेलर, कहा- महागठबंधन का केवल यूपी में असर

By भाषा | Updated: September 11, 2018 18:44 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के एक दिन के दौरे पर थे। राजस्थान में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं।

Open in App

जयपुर, 11 सितम्बर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान के विधानसभा चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनाव का ट्रेलर बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन के साथ इसके लिए जुट जाने की मंगलवार को अपील की। 

साथ ही, शाह ने राजस्थान में भाजपा की सरकार को अंगद का पांव बताते हुए कहा कि राज्य में इसे कोई उखाड़ नहीं सकता।

जयपुर की एक दिन की यात्रा पर आए शाह ने बिड़ला सभागार में स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘ट्रेलर भी अच्छी बनानी है और पिक्चर भी अच्छी बनानी है।’ उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह नहीं सोचें कि विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बल्कि वे कमल के चिह्न को सामने रखकर और भारत माता की तस्वीर को याद करते हुए चुनाव के मैदान में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन का उत्तर प्रदेश के अलावा कहीं कोई प्रभाव नहीं है।

सेना को आधुनिक बनाने के लिए 15 साल लम्बी योजना

अमित शाह ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भारतीय सेना को विश्व में सबसे आधुनिक बनाने के लिये 15 साल का एक खाका बनाया है। सरकार ने सेना को अत्याधुनिक संचार प्रणाली और हथियारों से लैस कर मनोबल उठाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने सेना का मनोबल पाताल में पहुंचा दिया था।

एनआरसी लागू करने के लिये मोदी सरकार की प्रतिबद्वता को दोहराते हुए शाह ने कांग्रेस पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इससे पहले शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘भाजपा का संकल्प है कि एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिया को भारत में रहने नहीं देंगे, चुन चुन कर निकाल देंगे।’ उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी की पहुंच हर बूथ तक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव को अपना चुनाव समझते हुए लड़ना चाहिए क्योंकि यह किसी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा का और उसके कार्यकर्ता के लिए चुनाव है।

शाह ने दोहराया कि अगर 2019 का चुनाव भाजपा का कार्यकर्ता जीत ले, तो ‘50 साल तक पंचायत से संसद तक भाजपा को कोई हरा नहीं सकेगा।’ इससे पहले यहां हवाई अड्डा पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने शाह का स्वागत किया। शाह यहां से मोती डूंगरी गणेश मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा