लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव से पहले अजमेर और अलवर में BJP को मिली हार से उबर पाएंगी वसुंधरा राजे? 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 08:52 IST

फरवरी 2018 में दो और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, अजमेर और अलवर

Open in App

साल 2017 और महीना अप्रैल, राजस्थान की लोकसभा सीट धौलपुर पर उपचुनाव। भले यह उपचुनाव था लेकिन भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मेहनत देखने लायक थी। वसुंधरा राजे ने खुद कई दिनों तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार किया नतीजतन भाजपा ने यह सीट बचा ली।

वसुंधरा राजे के लिए यह सीट जीतना बेहद ज़रूरी भी था क्योंकि विधानसभा चुनाव में एक वर्ष का समय बचा रह गया था और जनता के बीच ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए था कि प्रदेश में भाजपा सरकार का प्रभाव नहीं रह गया है। 

इस चुनाव तक भाजपा के लिए सब ठीक था पर फरवरी 2018 में दो और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, अजमेर और अलवर। यह चुनाव धौलपुर लोकसभा उपचुनाव से कई मामलों में बड़ा और ज़रूरी था। लेकिन यह चुनाव आते-आते सबकुछ भाजपा के हित में नहीं था। ऐसा माना जा रहा था कि वसुंधरा सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम साल में जनता से जुड़ाव, बेरोज़गारी, विकास और महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठीक प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। नतीजतन यहां दोनों सीटें गँवानी पड़ीं।

राजस्थान सरकार के विधेयक पर ‘जब तक काला, तब तक ताला’

2014 के आम चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का श्रेय अक्सर मोदी लहर को मिलता रहता है। हालांकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव कई मायनों में एक दूसरे से अलग होते हैं। लेकिन ऐसे हालातों में अगर वसुंधरा सरकार अपनी सीटें नहीं बचा पाईं तो बेशक यह अच्छे संकेत नहीं हैं। और वो भी तब जब राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का समय शेष रह गया है। अजमेर और अलवर सीट पर हुए उपचुनावों के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह 2013 के विधानसभा चुनावों में गहलोत सरकार के लिए विरोधी माहौल बन रहे थे ठीक वैसी तस्वीर वसुंधरा सरकार के विरोध में भी तैयार हो रही है।(रिपोर्टः विभव देव शुक्ला)

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा