लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से राज बब्बर का इस्तीफा, ये हैं अगले दावेदार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 21, 2018 04:25 IST

अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि ऐसा मिशन 2019 की तैयारी के चलते किया गया है।

Open in App

लखनऊ, 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि ऐसा मिशन 2019 की तैयारी के चलते किया गया है। हांलाकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बब्बर के बाद अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। वहीं अब तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनका इस्तीफा पार्टी ने मंजूर किया है या नहीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व को कमान सौंपे जाने की उम्मीद है, लेकिन प्रदेश का नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगी।  

कयास लगाए जा रहे है कि ब्राह्मण कार्ड को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम की चर्चा जोरों पर है। यहां यह भी चर्चा है कि एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की तैनाती एक साथ कांग्रेस करेगी। 

चारों उपाध्यक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महाअधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से प्रेरित होकर गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि संकेतों के मुताबिक यदि युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने वाली बात में दम नजर आती हो तो नाम और सीमित हो जाएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसराज बब्बर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा