राहुल गांधी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैंः नड्डा

By भाषा | Published: August 29, 2019 12:42 PM2019-08-29T12:42:13+5:302019-08-29T12:42:13+5:30

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा, ‘‘अब वह पीछे हट गए हैं और कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी दूसरे देश के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। वह इतने लंबे समय से खामोश क्यों थे?’’

Rahul Gandhi is speaking the language of Pakistan on Kashmir: Nadda | राहुल गांधी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैंः नड्डा

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस भी मौजूद थे।

Highlightsआरोप लगाया कि कांग्रेस कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ तीन तलाक मुद्दे पर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। नड्डा महाराष्ट्र के जालना में पार्टी के चुनावपूर्व संपर्क अभियान 'महाजनादेश यात्रा' को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

नड्डा महाराष्ट्र के जालना में पार्टी के चुनावपूर्व संपर्क अभियान 'महाजनादेश यात्रा' को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस भी मौजूद थे। नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर पर उनके बयान का पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में इस्तेमाल किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘अब वह पीछे हट गए हैं और कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी दूसरे देश के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है। वह इतने लंबे समय से खामोश क्यों थे?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ तीन तलाक मुद्दे पर तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। 

Web Title: Rahul Gandhi is speaking the language of Pakistan on Kashmir: Nadda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे