लाइव न्यूज़ :

'बलात्कार का जंगलराज चरम पर...', राहुल गांधी और प्रियंका ने UP में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: August 17, 2020 13:19 IST

राज्य के आजमगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दलित ग्राम प्रधान की हत्या के मामले को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ चरम पर है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की।

राज्य के आजमगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दलित ग्राम प्रधान की हत्या के मामले को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ‘ना’ कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।’’

खबरों के मुताबिक, ग्राम प्रधान सत्यमेव ने मनरेगा से जुड़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया जिस कारण दबंगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कथित घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकर को घेरा और कहा कि राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर - खीरी, और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है।’’

प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा