लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मंत्रियों ने सरकार की आलोचना पर कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुलो को पार्टी से निकालने की मांग की, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 6, 2020 21:13 IST

राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुलो ने पंजाब की हालिया जहरीली शराब मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकरार की आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यसभा सदस्यों प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुलो को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की है।राज्यसभा के दोनों सदस्यों ने हालिया जहरीली शराब मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकरार की आलोचना की थी।

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने हालिया जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार की आलोचना को लेकर गुरुवार को राज्यसभा सदस्यों प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुलो को तत्काल कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की। मंत्रियों ने एक प्रेस बयान में सांसदों के आचरण को 'घोर अनुशासनहीनता' बताया और कहा कि उनके लिए पार्टी का कोई 'महत्व' नहीं बचा है। मंत्रियों ने कहा कि उन्हें बिना किसी देरी के बाहर निकालने की जरूरत है।

पंजाबकांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ ने दो दिन पहले कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखेंगे कि उनके खिलाफ 'अनुशासनहीनता' को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए।

राज्यसभा के दोनों सदस्यों ने हालिया जहरीली शराब मामले को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकरार की आलोचना की थी। उस हादसे में 113 लोगों की मौत हो गयी थी।

मंत्रियों ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी समय बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। राज्य में विधानसभा चुनाव में दो साल से भी कम समय रह गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सांसद के रूप में अपना काम करने के बजाय उनका इरादा अपनी सरकार को ही 'अस्थिर' करना है।

मंत्रियों ने कहा कि पार्टी और सरकारी मंचों को दरकिनार कर तथा राज्यपाल से संपर्क कर दोनों सांसदों ने न केवल लोकतांत्रिक शासन के मूल तत्व पर हमला बोला है, बल्कि पंजाब पुलिस को भी कमतर करने की कोशिश की है।

मंत्रियों ने कहा कि दोनों सांसदों ने राज्यसभा में राज्य के हित के किसी भी मुद्दे को उठाने की 'जहमत' नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अकाली शासन के दौरान मादक पदार्थों के मुद्दे की ईडी जांच पूरी करने के लिए क्यों नहीं दबाव डाला?

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबअमृतसरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"