लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल की मौजूदगी में AAP MLA ने की 'काम अटकाने वाले' अफसरों की "ठोकाई" की वकालत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 11:38 IST

आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक नरेश बालियान के बयान की निंदा की है लेकिन एमएलए अपने बयान पर कायम हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने हाल ही में आरोप लगाया था कि आम के विधायकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके संग मारपीट की थी।

Open in App

आम आदमी पार्टी के विधयाक नरेश बालियान ने शुक्रवार (23 फ़रवरी) को दिल्ली के नौकरशाहों के साथ बैठक में कहा कि फाइलों को मंजूरी में देरी करने वाले और काम के लिए मना करने वाले अफसरों की ठोकना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल थे। आम आदमी पार्टी ने तुरत-फुरत ही बालियान के बयान का भर्त्सना कर दी। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के संग कथित मारपीट का मामला सुर्खियों में है। अपने बयान पर सफाई देते हुए बालियान ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि वो अब भी अपने बयान पर कायम है।

बालियान ने बैठक में कहा था, "अफ़सर फाइल पास करने में समय लगा रहे हैं। क्यों? क्यूँकि जो कमिशन थी, वो सारी सेटिंग दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बंद कर दी। अब वो चीज़ बंद होने से, फाइलों को रोकना शुरू कर दिया। अभी जो चीफ सेक्रेटरी के साथ हुआ, जो इन्होंने झूठा आरोप लगाया,मैं तो कह रहा हूं ऐसे अधिकारियों को मारना चाहिए, ठोकना चाहिए।" बालियान ने आगे कहा, "सही है कि नहीं। जो आम आदमी के काम रोक के बैठे हैं ऐसे अधिकारियों के साथ यही सलूक होना चाहिए।"

नरेश बालियान ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि उनके दफ़्तरों में सैकड़ों लोग राशन कार्ड से आधार जुड़वाने जैसे काम लेकर आते  हैं। बालियान के अनुसार आम आदमी पार्टी इस रवैये को बदलना चाहती है लेकिन अफसर इसके लिए तैयार नहीं हैं। बालियान ने इंडियन एक्सप्रेस से भी कहा, "मैंने कहा कि अगर अफसर काम में अड़ंगा लगाएं तो उनकी पिटाई होनी चाहिए और जनता उन्हें पीटेगी।"

बालियान ने भले ही अपने बयान का बचाव किया है लेकिन आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता अतिशि मार्लेना ने उनके बयान का खण्डन किया। मार्लेना ने कहा, "हम नरेश बालियान के बयान का कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सभी सरकारी अधिकारियों का सम्मान होना चाहिए। आप सरकार अधिकारियों के साथ मिलजुल कर काम करने में यकीन रखती है।" 

अंशु प्रकाश के संग मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी के दो विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की। पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन से भी पूछताछ की। जैन ने अदालत में कहा कि उनके सामने ही अंशु प्रकाश के संग मारपीट हुई थी। अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि 19 फ़रवरी सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी के विधायकों के संग मारपीट हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

 

टॅग्स :नरेश बालियानअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा