लाइव न्यूज़ :

'PM मोदी ने GST लागू करके, रोजगार नहीं देकर जानलेवा सर्जिकल स्ट्राइक की'

By भाषा | Updated: July 3, 2018 13:31 IST

दलित नेता ने कहा कि मोदीजी ने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन, रोजगार उपलब्ध नहीं करवाकर , उन्होंने युवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।

Open in App

अहमदाबाद, 03 जुलाई: दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार उपलब्ध नहीं करवाकर, नोटबंदी करके और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करके 125 करोड़ भारतीयों पर जानलेवा सर्जिकल स्ट्राइक की है। कुछ दिन पहले टीवी चैनलों ने सितंबर 2016 में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की फुटेज दिखाई थी। उसी की पृष्ठभूमि में मेवाणी ने यह टिप्पणी की। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी उससे कहीं बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक नोटबंदी और जीएसटी लागू करना था। मेवाणी ने कहा कि मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी लागू करके देश की जनता पर और जानलेवा सर्जिकल स्ट्राइक की है। 

उन्होंने किसानों की आय भी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं करके उन्होंने किसानों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। गुजरात की वड़गाम सीट से विधायक मेवाणी कल बनासकांठा जिले के पालनपुर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। 

दलित नेता ने कहा कि मोदीजी ने दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन, रोजगार उपलब्ध नहीं करवाकर , उन्होंने युवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। उन्होंने मजीठिया आयोग की सिफारिशों को लागू करना सुनिश्चित नहीं किया इसलिए उन्होंने मीडिया पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। 

मेवाणी ने कहा कि इस तरह मोदीजी की सर्जिकल स्ट्राइक कहीं अधिक जानलेवा है क्योंकि यह स्ट्राइक देश के 125 करोड़ लोगों पर की गईं हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा