लाइव न्यूज़ :

सीट बंटवारे को लेकर RLSP और JDU में घमासान, 'नीतीश कुमार अब अगली बार नहीं रहता चाहते CM'

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2018 19:46 IST

रालोसपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2020 के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि मैं कोई राजनीति नहीं कर रहा हूं।

Open in App

राजग में सीट बंटवारे को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीटों की संख्या को लेकर अब रालोसपा और जदयू आमने-सामने आ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा के एक बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। रालोसपा प्रमुख व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक नया खुलासा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार अब अगली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहना नहीं चाहते हैं। 

ऐसे में कुशवाहा के इस बयान पर जदयू ने करारा जवाब दिया है। जदयू नेता व बिहार के भवन निर्माण मंत्री माहेश्वर हजारी ने कहा है कि लोगों को कुछ भी बोलना है, बोलते रहते हैं। किसी के बोलने से कुछ होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। नीतीश कुमार बिहार की जरुरत हैं और वो मुख्यमंत्री पद पर आगे भी बने रहेंगे। 

महेश्वर हजारी ने रालोसपा अध्यक्ष के बयान को सिरे से खारिज किया है। हजारी ने कहा कि प्रदेश को अभी नीतीश कुमार की जरूरत है। वो अगले चुनाव में भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ेंगे। जबकि, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने का जनादेश मिला है। उन्हें विधायकों का पूरा समर्थन है और वह अपने पद पर बने रहेंगे। 

दरअसल, रालोसपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2020 के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि मैं कोई राजनीति नहीं कर रहा हूं। बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश ने उन्हें खुद कहा है कि वो इस पद पर 2020 के बाद नहीं रहना चाहते हैं। 

कुशवाहा ने दावा किया कि इस मामले पर मुख्यमंत्री से उनकी व्यक्तिगत बात हुई है। नीतीश ने उन्हें कहा है कि 15 साल मुख्यमंत्री रहना कम नहीं है। अब वो इस पद पर नहीं रहना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितना करीब से मैं जानता हूं उतना कोई और नहीं जानता। 

उन्होंने यह भी कहा था कि मेरे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच किसी अन्य को कुछ भी बोलने का हक नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई बताया था। उन्होंने मीडिया को भी नसीहत दी थी और कहा था कि मेरी इन बातों का कोई गलत अर्थ न लगाया जाए। मैं एनडीए में हूं और आगे भी बना रहूंगा। 

वहीं, कुशवाहा का ये बयान तब आया है जब वो लगातार राजग में रालोसपा को सम्मानजनक सीट दिए जाने की बात कर रहे हैं। कुशवाहा ये भी कह चुके हैं कि रालोसपा ने बिहार में राजग सरकार बनने के बाद कुर्बानी दी है। हमेशा वही कुर्बानी क्यों दें? उनका इशारा साफ है कि वो बिहार में भी अपनी ठीकठाक स्थिति सुनिश्चित करना चाहते हैं। 

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा