लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन, कोरोना संक्रमण होने के बाद मेदांता में थे भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2021 10:09 IST

नंद कुमार सिंह चौहान की तबीयत कोरोना संक्रमण होने के बाद से लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें जनवरी में भोपाल से दिल्ली लाया गया था

Open in App
ठळक मुद्देनंद कुमार सिंह चौहान साल 2019 में छठी बार मध्य प्रदेश के खंडवा से सांसद चुने गए थेकोरोना संक्रमण के बाद पिछले करीब डेढ़ महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे नंद कुमार सिंहमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख, कहा- 'मेरे लिए ये व्यक्तिगत क्षति'

मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान उर्फ नंदू भैया का निधन हो गया है। वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कोरोना संक्रमण होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार नंद कुमार सिंह को कोरोना होने के बाद पहले 11 जनवरी को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी स्थिति ठीक नहीं हुई। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंद कुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौहान का पार्थिव देह मंगलवार दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा ले जाया जाएगा। इसके बाद उसे वहां से बुरहानपुर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर शाहपुर में हो सकता है।

नंद कुमार सिंह चौहान छठी बार खंडवा से चुने गए थे सांसद

नंद कुमार सिंह चौहान साल 2019 में छठी बार खंडवा से सांसद चुने गए थे। उनका जन्म 8 सितंबर 1952 में खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था। शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले नंद कुमार सिंह 1996 में पहली बार सांसद बने थे।

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नंद कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'लोकप्रिय नेता नंदू भैया हमें छोड़ कर चले गए। बीजेपी ने अपना एक आदर्श कार्यकर्ता खो दिया है। वे एक कुशल आयोजक और समर्पित नेता थे। मेरे लिए ये एक व्यक्तिगत क्षति है।'

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा