लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने जैसलमेर के होटल में मनाई ईद

By भाषा | Updated: August 1, 2020 23:19 IST

कांग्रेस एवं उसके समर्थक विधायकों को शुक्रवार को राजधानी जयपुर से दूर सीमावर्ती शहर जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कांग्रेस के नौ मुस्लिम विधायक हैं। सालेह मोहम्मद की ओर से ईद के उपलक्ष में दावत दी गयी।

राजस्थान में चल रही राजनीतिक रस्साकशी के बीच कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने शनिवार को ईद जैसलमेर के एक निजी होटल में मनाई जहां उन्हें कल जयपुर से स्थानांतरित किया गया था। राजस्थान में कांग्रेस के नौ मुस्लिम विधायक हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के साथ साथ अमीन खान, दानिश अबरार, जाहिदा खान, वाजिब अली, हाकम अली खान, रफीक खान अमीन खान, साफिया जुबेर हैं। सालेह मोहम्मद की ओर से ईद के उपलक्ष में दावत दी गयी। कुछ विधायक सुबह योग और होटल की जिम में व्यायाम करते दिखे तो कुछ ने होटल में ही बनी गौशाला में गायों को चारा दिया और अस्तबल घोड़ों के साथ समय बिताया।

निजी होटल में रुके कांग्रेस के दो विधायक गुरमीत सिंह एवं बाबूलाल नागर की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उनकी जांच की। होटल की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ामात किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में चल रहे सियासी घमासान में विधायकों को तोड़ने की आशंका के बीच कांग्रेस एवं उसके समर्थक विधायकों को शुक्रवार को राजधानी जयपुर से दूर सीमावर्ती शहर जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया। 

गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं : सतीश पूनियां

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्हें पुलिस के पहरे में होटल में रखा गया है। पूनियां ने कहा,‘‘ ऐसे में जब लोग कोरोना वायरस संक्रमण में परेशान हो रहे हैं, तब गहलोत की सरकार जैसलमेर में लग्जरी होटल में बाड़े में बंद हैं। मुख्यमंत्री गहलोत को अपने मंत्रियों और विधायकों पर विश्वास नहीं है, इसलिए उन्हें पुलिस के कड़े पहरे में होटल के बाड़े में बंद कर रखा है।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान में विधायकों को तोड़ने की आशंका के बीच कांग्रेस एवं उसके समर्थक विधायकों को शुक्रवार को राजधानी जयपुर से दूर सीमावर्ती शहर जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया। पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के पास अगर संख्याबल होता तो शायद यह नौबत नहीं आती। भाजपा नेता ने कहा,‘‘ आपके पास संख्या होती, भरोसा होता, तो शायद यह नौबत नहीं आती कि आप विधायकों को इधर से उधर घुमाते फिरते।’’

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा