लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा- राहुल गांधी की कोरोना वायरस जांच हो, 6 दिन पहले इटली से आए हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 13:02 IST

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को पहले तो यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली से लौटने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस संक्रामक रोग है।गौरतलब है कि गांधी ने बुधवार को दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

नई दिल्लीः भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इटली से होकर आए हैं 6 दिन पहले। इटली में जाने के बाद आपने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट करवाया या नहीं। कोरोना वायरस बीमारी फैल रही है,आपने सावधानियां बरतीं हैं या नहीं या आप चाहते हैं कि देश में और भी ऐसे वायरस फैल जाएं।

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को पहले तो यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली से लौटने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी या नहीं।

दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस संक्रामक रोग है, ऐसे में राहुल गांधी को लोगों के बीच जाने से पहले अपनी गहन जांच करवानी चाहिए थी। गौरतलब है कि गांधी ने बुधवार को दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

रमेश बिधूड़ी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी हाल में इटली से लौटे हैं। मैं नहीं जानता कि हवाईअड्डे पर उनकी जांच हुई है या नहीं। उन्हें लोगों के बीच जाने से पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने कोरोना वायरस की जांच करवाई या नहीं। लोगों की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है।’’

देश में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आए हैं जिनमें से 16 इटली से आए पर्यटकों के हैं। कांग्रेस की ओर से यह नहीं बताया गया है कि गांधी हाल में किसी यात्रा पर थे या नहीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीसंसददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा