लाइव न्यूज़ :

'हिंदू महिलाओं की दशा पर मोदी-योगी ने ध्यान नहीं दिया तो होगा देशव्यापी प्रदर्शन'

By IANS | Updated: January 2, 2018 09:22 IST

प्रदेश रालोद अध्यक्ष ने कहा कि अगर जल्दी केंद्र और प्रदेश सरकार इस संदर्भ में निर्णय नहीं लेतीं, तो सभी जनपदों में पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Open in App

राष्ट्रीय लोकदल ने महिला सशक्तीकरण की बात छेड़ते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार से हिंदू महिलाओं की दशा को भी सुधारने की अपेक्षा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि मोदी और योगी की सरकारें तीन तलाक विधेयक के बहाने महिला सशक्तीकरण की बात करती हैं, लेकिन महिलाओं के प्रति सजग नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों महिलाएं घरेलू हिंसा और विभिन्न जनपदों में लंबित परिवारिक न्यायालयों के विवादों से ग्रसित हैं। हिंदू महिलाएं अपनी यातनाओं के प्रति समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से अपनी व्यथा बयान करती हैं, लेकिन उन्हें सांत्वना के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता।

डॉ. मसूद ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला कल्याण की भावना से काम करना चाहती है तो प्रत्येक जनपद के पारिवारिक न्यायालयों में लंबित विवादों की सुनवाई दिन-प्रतिदिन करने के आदेश तत्काल प्रभाव से पारित होने चाहिए। ऐसा होने पर ही हिंदू महिलाएं अपनी यातनाओं एवं कष्टों से छुटकारा पा सकती हैं।

प्रदेश रालोद अध्यक्ष ने कहा कि यदि शीघ्र ही केंद्र और प्रदेश सरकार इस संदर्भ में निर्णय नहीं लेतीं, तो सभी जनपदों में पार्टी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसका पूरा उत्तरदायित्व केंद्र और प्रदेश सरकार का होगा।

टॅग्स :तीन तलाक़इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा