लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में मोदी सरकार असहज, कोई कैबिनेट मंत्री नहीं पहुंचा, उपसभापति हरिवंश ने कहा- मंत्री अभी थे और वह शौचालय गए हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 16:59 IST

उपसभापति हरिवंश ने कहा कि मंत्री अभी यहीं थे और वह शौचालय गए हैं तथा कुछ ही देर में वह सदन में आ जाएंगे। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी कहा कि मंत्री कुछ देर में ही आ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद सदन में मौजूद थे और कुछ समय पहले ही वह बाहर गए थे।सदस्य मंत्री की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाते रहे और ब्रायन ने सदन को पांच-दस मिनट के लिए स्थगित करने की मांग की।

राज्यसभा में शुक्रवार को उस समय सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने सदन में किसी कैबिनेट मंत्री नहीं होने का मुद्दा उठाया।

इस वजह से उच्च सदन की बैठक 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। भोजनावकाश के बाद उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर गैर सरकारी कामकाज के तहत निजी विधेयक पेश किए जा रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन जब अपना विधेयक पेश कर रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस के बी के हरि प्रसाद, जयराम रमेश सहित कई विपक्षी सदस्यों ने सदन में किसी कैबिनेट मंत्री के नहीं होने का मुद्दा उठाया।

कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद सदन में मौजूद थे और कुछ समय पहले ही वह बाहर गए थे। उपसभापति हरिवंश ने कहा कि मंत्री अभी यहीं थे और वह शौचालय गए हैं तथा कुछ ही देर में वह सदन में आ जाएंगे। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी कहा कि मंत्री कुछ देर में ही आ जाएंगे।

लेकिन सदस्य मंत्री की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाते रहे और ब्रायन ने सदन को पांच-दस मिनट के लिए स्थगित करने की मांग की और उपसभापति ने दो बजकर 50 मिनट पर बैठक दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि सदन के स्थगित होने के तत्काल बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सदन में आ गए। 

टॅग्स :इंडियासंसद शीतकालीन सत्रमोदी सरकारहरिवंशरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा